Achira News Logo
Achira News

सिकंदरा क्षेत्र में कारखाने के लिए सुरक्षा गार्ड किराए पर लिया गया

Amar Ujala
सिकंदरा क्षेत्र में कारखाने के लिए सुरक्षा गार्ड किराए पर लिया गया
Full News
Share:

सिकंदरा क्षेत्र स्थित थैंक्स एक्सपोर्ट फैक्टरी के मैनेजर मनीष मंडल ने बताया कि उनकी फैक्टरी में जीवनी मंडी स्थित सीएमएक्स सिक्योरिटी सर्विसेज की ओर से कासगंज के कातौर निवासी पंकज कुमार को गार्ड की नौकरी पर रखा गया था। मंगलवार रात पंकज ने अपने दो अन्य साथियों को बुलाया। कार से आए साथियों के साथ मिलकर फैक्टरी से सामान चोरी कर भाग निकले।विज्ञापनघटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड थी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि बुधवार रात कासगंज के बदहारी वैश क्षेत्र निवासी अतुल कुमार को गिरफ्तार किया गया। उससे इनवर्टर, दो बैटरी, घटना में इस्तेमाल कार और 450 रुपये बरामद हुए हैं। उसके साथी पंकज और कासगंज के नसरतपुर निवासी विकास की तलाश की जा रही है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.