उन्होंने स्पष्ट किया कि पंथक हित और पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए दोनों राजनीतिक धाराओं का एक मंच पर आना बेहद जरूरी है।ढींडसा ने बताया कि उनकी पार्टी शुरुआत से ही सभी पंथक ताकतों को एकजुट करने की पक्षधर रही है। इस दिशा में सकारात्मक पहल करते हुए पार्टी द्वारा चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया था ताकि तालमेल की प्रक्रिया को सुचारू रूप से आगे बढ़ाया जा सके।विज्ञापनढींडसा ने कहा कि पार्टी की आंतरिक चर्चाओं में सांसद अमृतपाल सिंह को मुख्यमंत्री चेहरे के रूप में स्वीकारने पर विचार हुआ था। इस विषय पर पार्टी के अधिकांश नेताओं (एक दो को छोड़कर) ने सकारात्मक दृष्टिकोण अपनाते हुए अपनी सहमति दी थी, जो इस बात का प्रमाण है कि दल व्यक्तिगत प्राथमिकताओं से ऊपर उठकर पंथक एकता को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रहा है।विज्ञापनउन्होंने कहा कि भले ही अतीत में कुछ वजहों से प्रक्रिया गति पकड़ने से रह गई थी, लेकिन वर्तमान में भी पर्दे के पीछे से (बैकडोर) सकारात्मक बातचीत का दौर निरंतर जारी है। ढींडसा ने उम्मीद व्यक्त की कि यह गठबंधन जल्द ही एक मजबूत आकार लेगा, क्योंकि आज पंजाब की जनता और पंथ हितैषी भी यही चाहते हैं। उन्होंने कहा कि यह एकजुटता पंथक शक्ति को नया बल देगी और राज्य के विकास एवं राजनीतिक स्थिरता के लिए मील का पत्थर साबित होगी।
सिख नेता ने पंजाब के उज्ज्वल भविष्य के लिए पंथी ताकतों के बीच एकता का आह्वान किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.