Achira News Logo
Achira News

सुचिका तरियाल ने एशियाई खेलों में मिश्रित मार्शल आर्ट में कांस्य पदक जीता

ABP News
सुचिका तरियाल ने एशियाई खेलों में मिश्रित मार्शल आर्ट में कांस्य पदक जीता
Full News
Share:

सुचिका तरियाल ने एशियन गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीतकर इतिहास रच दिया. सुचिका मिक्स्ड मार्शल आर्ट्स में एशियन गेम्स मेडल जीतने वाली भारत की पहली एथलीट बन गई हैं. उन्होंने महिलाओं की 60 किलोग्राम स्पर्धा में ब्रॉन्ज मेडल जीता. सेमीफाइनल में उनका सामना सिंगापुर की टेओ हुई हून से हुआ. यह मुकाबला बड़े विवाद का कारण बन गया है, क्योंकि पहले परिणाम हून के पक्ष में गया था, लेकिन बाद में मुकाबला ड्रॉ घोषित कर दिया गया. दरअसल समय पूरा होने तक विजेता का फैसला नहीं हो पाया था. इसलिए मुकाबले में एक मिनट का अतिरिक्त समय जोड़ा गया. आखिरी मिनट में टियो ने जबरदस्त अटैक किया, वहीं भारतीय एथलीट ने टेकडाउन कर एक बार फिर मुकाबले को बराबरी पर ला खड़ा किया. मुकाबला जब समाप्त हुआ तो दोनों एथलीट सेलिब्रेट कर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे थे. जब परिणाम सिंगापुर की टेओ हुई हून के पक्ष में गया, तो भारतीय खेमे ने इसका विरोध किया. सामान्यतः इस तारक के मैच का फैसला 3 जजों वाला पैनल करता है, लेकिन भारत की अपील के बाद 10 जजों ने इसकी समीक्षा की. अंत में मुकाबले को ड्रॉ घोषित कर दिया गया और फैसला वजन के आधार पर हुआ. मैच के दिन जब सुबह दोनों एथलीटों का वजन हुआ, तब तरियाल का वजन सिंगापुर की एथलीट से 700 ग्राम अधिक था. इस आधार पर सिंगापुर की एथलीट को विजेता घोषित किया गया. जब सिंगापुर की एथलीट को विजेता घोषित किया गया, तब सुचिका निराशा में मैट पर ही बैठ गईं. टेओ हुई हून ने भारतीय एथलीट से हाथ मिलाने की कोशिश की, लेकिन सुचिका ने मना कर दिया. सुचिका मैट पर बैठकर रो रही थीं, अंत में एक भारतीय कोच आए और सुचिका को मैट से बाहर ले गए. सुचिका तरियाल के निराश होने की वजह साफ थी. दोनों फाइटर एक-दूसरे पर बरस पड़े थे और तय समय के भीतर जज विजेता का फैसला नहीं कर पाए थे. वहीं एक मिनट के अतिरिक्त समय में सिंगापुर की एथलीट ने चाहे आक्रामक रुख अपनाया, लेकिन सुचिका ने भी जबरदस्त टेकडाउन किया था. फिर भी फैसला अपने पक्ष में ना आने से सुचिका निराश हो गई थीं. यह भी पढ़ें: Asian Games: चैंपियन भारत की कबड्डी में धमाकेदार शुरुआत, जापान को रौंदा

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.