Achira News Logo
Achira News

सचिन तेंदुलकर ने अपने पसंदीदा भारतीय कप्तानों का खुलासा किया

Dainik Jagran•
सचिन तेंदुलकर ने अपने पसंदीदा भारतीय कप्तानों का खुलासा किया
Full News
Share:

भारत के पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने भारत के अपने पसंदीदा कप्तानों को नाम बताए हैं। तेंदुलकर ने अपनी कप्तानी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि भारत के लिए खेलना और कप्तानी करना उनके लिए गर्व की बात है लेकिन जब वे कप्तान थे, तो उन्हें हमेशा ही टीम को चुनने की आजादी नहीं मिली। तेंदुलकर ने भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में खेला। उन्होंने टीम इंडिया की अगुवाई भी की लेकिन कप्तान के तौर पर वे अधिक सफल नहीं रहे। हालांकि, एक बल्लेबाज के तौर पर उन्होंने ऐसे रिकॉर्ड बनाए, जो आज भी अमर हैं। ऐसे में अब उन्होंने अपनी कप्तानी को लेकर राज खोले हैं। इसके अलावा उन्होंने अपने पसंदीदा भारतीय कप्तानों के नाम भी बताए हैं। सोशल मीडिया पर रेडिट पर यूजर्स के सवालों का जवाब देते हुए कहा, "भारत को कप्तान के तौर पर लीड करना मेरे लिए गर्व की बात है। मुझे कभी भी पूरी टीम खुद से चयन करने की आजादी नहीं मिली। 1990 के दशक से आज के समय में बीसीसीआई अधिक पेशेवर है। उस समय भारतीय क्रिकेट भी बहुत खराब दौर से गुजर रहा था।" तेंदुलकर ने इस दौरान अपने पसंदीदा कप्तान के नाम बताए। उन्होंने इस मामले में पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली और एमएस धोनी का नाम लिया। उन्होंने कहा, "मेरे पसंदीदा कप्तान सौरव गांगुली और एमएस धोनी हैं। वे मेरी लिस्ट में टॉप पर हैं।" विराट कोहली ने चुनी अपने वनडे करियर की सबसे बेहतरीन पारी, 55 शतकों को नजरअंदाज कर सभी को चौंकाया युजवेंद्र चहल पर लगा प्रेग्नेंट पत्नी धनश्री को धोखा देने का आरोप, आरजे महवश के वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई? 'डेब्यू में ही वर्ल्ड कप...',Ramayana के ग्रैंड रिलीज पर बोले नमित मल्होत्रा, सचिन तेंदुलकर से की खुद की तुलना 'जिसे देश की परवाह नहीं वो खेलना छोड़ दे', सचिन तेंदुलकर का ड्रेसिंग रूम में दिखा था रौद्र रूप; खिलाड़ियों को लगाई थी जमकर लताड़ 'वो मेरी गर्लफ्रेंड के लिए था', अर्शदीप सिंह ने ऑकलैंड में विकेट लेने के बाद खोला अनोखे सेलिब्रेशन का राज रोहित शर्मा के 'मास्टर स्ट्रोक' पर फिदा हुए कप्तान शुभमन गिल, पहले वनडे मैच में हिटमैन को दिया जीत का श्रेय IND vs NZ: फिटनेस पर सवाल उठाने वालों को रोहित शर्मा का तमाचा, हवा में उड़ते हुए किया जबरदस्त रनआउट; Video रवि शास्त्री की एक सलाह पर अपना आपा खो बैठे थे एस. श्रीसंत, ड्रेसिंग रूम में जमकर हुआ था तमाशा तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा की भी जमकर तारीफ की। बावुमा ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार कप्तानी की है। उन्होंने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप जीता और अब तक 15 में से सिर्फ एक टेस्ट मैच हारे हैं। ऐसे में तेंदुलकर भी उनसे प्रभावित दिखे। उन्होंने अफ्रीकी कप्तान की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा, "मैं टेम्बा बावुमा के जोश की जमकर तारीफ करता हूं। वे सामने से टीम को लीड करते हैं और साउथ अफ्रीका के लिए कई शानदार परिणाम दर्ज किए हैं। साउथ अफ्रीका का आईसीसी ट्रॉफी जीतना वर्ल्ड क्रिकेट के लिए बहुत अच्छा है।" युजवेंद्र चहल पर लगा प्रेग्नेंट पत्नी धनश्री को धोखा देने का आरोप, आरजे महवश के वायरल वीडियो की क्या है सच्चाई? Virat Kohli Net Worth: ONE8 ब्रांड, IPL सैलरी और महंगे रेस्टोरेंट, जानिए विराट कोहली की अरबों की कमाई का पूरा लेखा-जोखा

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.