Achira News Logo
Achira News

सीजेपी के अभिजीत दीपक ने भारत में युवा आंदोलन के बीच लोकप्रियता हासिल की

ABP News
सीजेपी के अभिजीत दीपक ने भारत में युवा आंदोलन के बीच लोकप्रियता हासिल की
Full News
Share:

दिल्ली में जंतर-मंतर के छात्र आंदोलन से मिली कामयाबी के बाद सीजेपी और उसके संस्थापक अभिजीत दीपके की देशभर में चर्चा हो रही है. युवाओं की और खासकर स्टूडेंट्स की बात करने वाली सीजेपी लगातार एजुकेशन रिफॉर्म की बात कर रही है. वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इंस्टाग्राम पर सीधे Gen-Z से बात की. 23 जुलाई को पीएम मोदी ने इंस्टा पर जो वीडियो शेयर किया उसे 24 घंटे में ही 303 मिलियन (30.3 करोड़) से अधिक लोगों ने देखा, जो वर्ल्ड रिकॉर्ड था. युवाओं में पीएम मोदी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सीजेपी के अभिजीत दीपके में से कौन ज्यादा लोकप्रिय हैं इसे लेकर सी-वोटर ने सर्वे किया है. सी-वोटर में पूछा गया- युवाओं में सबसे लोकप्रिय नेता कौन हैं. इसके जवाब में 39.8 फीसदी युवाओं ने पीएम मोदी को सबसे लोकप्रिय नेता बताया. वहीं राहुल गांधी को 27.9 फीसदी और सीजेपी के अभिजीत दीपके को 12.6 फीसदी युवाओं ने लोकप्रिय नेता बताया है. सर्वे में पूछा गया- पेपरलीक रोकने के लिए सरकार के उठाए कदमों से संतुष्ट हैं? इस पर 33.2 फीसदी लोगों ने हां तो 50.7 फीसदी लोगों ने नहीं कहा. वहीं 16.1 फीसदी लोगों ने कहा पता नहीं. पेपरलीक के मुद्दे और छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर विपक्ष लगातार केंद्र सरकार पर हमलावर है. कांग्रेस मांग कर रही है कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह इस मुद्दे पर सदन के भीतर जवाब दें. सर्वे में सवाल किया गया कि क्या पेपरलीक पर संसद में संतोषजनक चर्चा हुई? इस पर ज्यादातर 39 फीसदी लोगों ने नहीं कहा. वहीं 35.6 फीसदी लोगों का मानना है कि सदन में संतोषजनक चर्चा हुई. 25.3 फीसदी लोगों ने पता नहीं जवाब दिया. इस बीच संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से 'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) ने 6 अगस्त 2026 को अपनी राष्ट्रीय कार्यसमिति का गठन किया, जिसमें संस्थापक अभिजीत दीपके (30) को राष्ट्रीय संयोजक नियुक्त किया गया है. सीजेपी के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास और प्रवक्ता आशुतोष रांका संगठन के सह-संयोजक होंगे. शहर में स्थित दीपके के आवास पर सीजेपी की मुख्य टीम की दो दिवसीय बैठक के समापन के बाद आयोजित एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की गई. इसके पदाधिकारियों ने कहा कि सीजेपी को फिलहाल राजनीतिक दल में नहीं बदला जाएगा, बल्कि यह जमीनी स्तर पर काम करेगी.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.