यूपीपीसीबी की लैब के अनुसार संजय प्लेस क्षेत्र की हवा सबसे ज्यादा खराब रही है। 24 घंटे में ही दोगुना एक्यूआई हो गया। 3 नवंबर को संजय प्लेस का एक्यूआई 169 था, जो बुधवार को 236 एक्यूआई हो गया है। यहां पीएम 2.5 का अधिकतम स्तर 323 रहा। ये पांच गुना अधिक दर्ज किए गए। वहीं पीएम-10 का स्तर चार गुना अधिक 409 पर पहुंच गया।विज्ञापनफतेहपुर सीकरी के एक्यूआई में सुधार हुआ है। यहां का एक्यूआई 163 रहा। मंगलवार को 213 एक्यूआई था। दूसरी ओर आगरा स्मार्ट सिटी की रिपोर्ट में शहीद नगर के बाद टेढ़ी बगिया में एक्यूआई सबसे खराब रहा, जो 406 दर्ज किया गया। दोनों जगह हवा की गुणवत्ता बेहद गंभीर स्थिति में रही, जहां सूक्ष्म कणों पीएम-10 की मात्रा 800 तक पहुंच गई।विज्ञापनएसएन मेडिकल कॉलेज की नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डॉ. डॉ. स्निग्धा सेन बताया कि धूल के अतिसूक्ष्म कण आंखों में जाने से तेज खुजली होना, पानी आना, जलन, किरकिराहट की शिकायतें सामने आ रही हैं। वक्ष एवं क्षय रोग विभाग के डॉ. गजेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि धूल-कार्बन तत्व सांस नली में जाने से संक्रमण हो रहा है। इससे सीने में जकड़न और भारीपन हो रहा है। अस्थमा-सांस के मरीजों को धूल-धुआं से तेज खांसी हो रही है। अस्थमा अटैक का खतरा है। ओपीडी में ऐसे मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है।स्थान एक्यूआईशहीद नगर 410टेढ़ी बगिया 406मीरा हुसैनी चौराहा 350राजेश्वर मंदिर 332छीपीटोला 327राजामंडी 325तेज नगर 322सिकंदरा चौराहा 321धूलियागंज 318बाग फरजाना 317
संजय प्लेस एयर क्वालिटी तेजी से बिगड़ती है, स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं का कारण बनती है
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.