एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपको पता है कि ऐश्वर्या राय (Aishwarya Rai) पहले देवदास (Devdas) की 'पारो' नहीं बनने वाली थीं? जी हां, संजय लीला भंसाली (Sanjay Leela Bhansali) ने इस रोल के लिए पहले किसी और अभिनेत्री को चुना था। संजय लीला भंसाली जब देवदास बना रहे थे, तब 'पारो' के रोल के लिए उनकी पहली पसंद कोई और हीरोइन थी। जिस हीरोइन को वह 'पारो' बनाना चाहते थे, उन्होंने फिल्म भी साइन कर ली थी, उन्हें साइनिंग अमाउंट भी मिल गया था। इतनी ही नहीं, भंसाली ने रोल के लिए उनका स्क्रीन टेस्ट भी कर लिया था। मगर फिल्म की शूटिंग से पहले संजय लीला भंसाली ने हीरोइन को हटाकर ऐश्वर्या राय को 'पारो' के रोल के लिए कास्ट कर लिया था। जिस हीरोइन की हम बात कर रहे हैं, वो करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) हैं। पहले करीना ही 'पारो' बनने वाली थीं। हालांकि, वह यह फिल्म नहीं कर पाईं। जब करीना कपूर को देवदास से हटाया गया तो फिल्मी गलियारों में उनके और भंसाली के बीच अनबन की सुगबुगाहट शुरू हो गई। उसके बाद दोनों ने कभी एक-दूसरे के साथ काम नहीं किया। हालांकि, अब 24 साल बाद यह अनबन खत्म होने जा रही है। बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक, 24 साल की अनबन भुलाकर करीना कपूर और संजय लीला भंसाली ने एक फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। यह एक माइथोलॉजिकल फिल्म है जिसमें एक्ट्रेस, धनुष (Dhanush) के साथ मुख्य भूमिका निभा सकती हैं। दोनों का रोल जबरदस्त होने वाला है। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि करीना कपूर को स्क्रिप्ट पसंद आई है और चर्चा चल रही है। अभी तक उन्होंने फिल्म को साइन नहीं किया है। मामला शेड्यूल को लेकर फंसा है। अगर सब सही रहा तो यह करीना और भंसाली की साथ में पहली फिल्म होगी। Daayra: लेडी सिंघम बनी Kareena Kapoor के इंटेंस लुक ने खींचा ध्यान, फर्स्ट लुक पोस्टर ने उड़ाए फैंस के होश 'एक-दूसरे के साथ खड़े नहीं होते,' Chameli डायरेक्टर ने उठाए सवाल, इंडस्ट्री की इनसाइड डिटेल्स पर किया रिएक्ट
संजय लीला भंसाली की फिल्म देवदास में ऐश्वर्या राय ने करीना कपूर की जगह ली है।
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.