जगाधरी। संत थॉमस कॉन्वेंट स्कूल में मंगलवार को रविंद्रनाथ टैगोर के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में हिंदी विभाग की ओर से काव्य पाठ कराया गया। इस ओपन माइक कार्यक्रम में 110 विद्यार्थियों ने उत्साह से भाग लिया।और पढ़ेंTrending Videosप्राचार्या डॉ. चंदना लाल ने हिंदी साहित्य में गुरु रविंद्रनाथ टैगोर के योगदान के बारे में बताया। समन्वयक सुनीता ज्ञान व अनु बेदी ने विद्यार्थियों को हिंदी के महत्व के बारे में बताया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वरचित व प्रसिद्ध कवियों की रचनाओं पर भावपूर्ण व प्रभावशाली प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन 12वीं की दिव्यांशी व याना कपूर ने किया। व्यवस्था का दायित्व बिमला व अंजना लाल ने निभाया। कार्यक्रम की मेजबानी हिंदी विभागाध्यक्ष वंदना मसीह ने की। संवादविज्ञापनविज्ञापन
सेंट थॉमस कॉन्वेंट स्कूल ने रवींद्रनाथ टैगोर का जन्मदिन कविता पाठ कार्यक्रम के साथ मनाया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.