सिद्धार्थनगर। शहर के स्टेशन रोड स्थित मोबाइल दुकान में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने दुर्गेश उर्फ दुर्गा प्रसाद निवासी पचमोहनी बेलौहा थाना खेसरहा को गिरफ्तार किया है।और पढ़ेंTrending Videosएसओजी और थाना सिद्धार्थनगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में पकड़े गए आरोपी ने पूछताछ में कबूल किया कि उसने यू-ट्यूब पर वीडियो देखकर ताला तोड़ने और चोरी की तरकीब सीखी और उसी के आधार पर अकेले पूरी चोरी को अंजाम दिया।विज्ञापनविज्ञापनवारदात 30 अप्रैल की रात माल गोदाम के पास हुई थी, जहां दुकान का ताला तोड़कर बड़ी मात्रा में मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिया गया था। सीओ सिटी विश्वजीत सौरयान के मुताबिक पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की सूचना के आधार पर तीन मई की रात पुराने नौगढ़ रोड पर जांच के दौरान एक ई-रिक्शा लोडर को रोका। चालक के व्यवहार पर शक होने पर तलाशी ली गई, जिसमें चोरी का पूरा सामान बरामद हो गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश उर्फ दुर्गा प्रसाद निवासी पचमोहनी बेलौहा थाना खेसरहा के रूप में हुई है। उसके कब्जे से 18 मोबाइल फोन, कलाई घड़ियां, मोटर पंप, ईयरफोन, स्पीकर समेत अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद हुआ है। पूछताछ में उसने बताया कि वह सामान को नेपाल में बेचने जा रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया है। इस पूरे ऑपरेशन में एसओजी और थाना पुलिस की टीम की अहम भूमिका रही।
सिद्धार्थनगरः मोबाइल दुकान चोरी मामले में पुलिस ने संदिग्ध को किया गिरफ्तार
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.