आराध्या, आरव, इशिता और सम्राट बने चैंपियनऔर पढ़ेंTrending Videosसुंदरनगर में शतरंज की बिसात पर खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसंवाद न्यूज एजेंसीसुंदरनगर (मंडी)। जिला मंडी शतरंज संघ की ओर से सुंदरनगर में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय अंडर-11 और अंडर-17 शतरंज प्रतियोगिता सोमवार को संपन्न हुई। इसमें जिलेभर के 82 उभरते शतरंज खिलाड़ियों ने हिस्सा लेकर अपनी दिमागी कुशलता का परिचय दिया। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर सुमन कुमार चड्ढा और दुर्गेश शर्मा बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। उन्होंने हर विद्यार्थी के जीवन में इस खेल की महत्ता पर विशेष बल दिया। चीफ आर्बिटर राजकुमार शर्मा ने परिणामों की घोषणा करते हुए बताया कि चारों वर्गों में कड़ा मुकाबला देखने को मिला। इसमें अंडर-11 (छात्रा वर्ग) में आराध्या वैश ने प्रथम स्थान हासिल कर खिताब अपने नाम किया। मनस्वी ठाकुर दूसरे और चंचल तीसरे स्थान पर रहीं। अंडर-11 (ओपन वर्ग) में आरव गुप्ता ने चैंपियनशिप जीती, जबकि कृतार्थ शर्मा दूसरे और वेदांत ठाकुर तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-17 (छात्रा वर्ग) में इशिता ठाकुर जिला चैंपियन बनीं। कशिश वर्मा ने द्वितीय और याशिका ने तृतीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 (ओपन वर्ग) में सम्राट सोनी ने पहला स्थान झटका। दीक्षांत दूसरे और मयंक शर्मा तीसरे स्थान पर रहे।संघ के प्रवक्ता हंसराज ठाकुर ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। प्रथम स्थान पर रहने वाले को 2000 रुपये और ट्रॉफी, दूसरे स्थान पर रहने वाले को 1000 रुपये और ट्रॉफी, जबकि तृतीय स्थान हासिल करने वाले को 1000 रुपये और ट्रॉफी दी। प्रत्येक वर्ग में चौथे से 10वें स्थान तक रहने वाले खिलाड़ियों को उनकी खेल भावना के लिए मेडल प्रदान किए। प्रतियोगिता को सफल बनाने में डिप्टी चीफ आर्बिटर हंस राज ठाकुर, आर्बिटर प्रांजलि शर्मा, जतिन शर्मा और रूप सिंह ठाकुर ने भूमिका निभाई।विज्ञापनविज्ञापन
सुंदरनगर में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शतरंज चैंपियन उभरे
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.