Achira News Logo
Achira News

सेना अकेले राजनीतिक समस्याओं का समाधान नहीं कर सकतीः विशेषज्ञ

Amar Ujala
सेना अकेले राजनीतिक समस्याओं का समाधान नहीं कर सकतीः विशेषज्ञ
Full News
Share:

-विशेषज्ञ बोले सैन्य ताकत से राजनीतिक समस्याओं का समाधान संभव नहींअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। ईरान, अमेरिका और इजरायल के बीच हालिया संघर्ष ने पश्चिम एशिया के साथ वैश्विक शक्ति संतुलन को भी प्रभावित किया है। इस संबंध में जामिया मिल्लिया इस्लामिया के सेंटर फॉर वेस्ट एशियन स्टडीज की ओर से द ईरान वॉर एंड इट्स इंप्लीकेशंस फॉर वेस्ट एशिया एंड वर्ल्ड पॉलिटिक्स विषय पर आयोजित व्याख्यान में चर्चा हुई।इस दौरान साउथ एशियन यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. धनंजय त्रिपाठी ने कहा कि संघर्ष को केवल सैन्य नजरिए से देखना पर्याप्त नहीं है। इसके रणनीतिक, आर्थिक, वैचारिक और भावनात्मक पहलू भी महत्वपूर्ण हैं। सैन्य कार्रवाई से राजनीतिक समस्याओं का स्थायी समाधान जरूरी नहीं है।विज्ञापनसवाल-जवाब सत्र में अमेरिका के घोषित उद्देश्यों और संघर्ष के परिणामों, चीन की बढ़ती भूमिका, ईरान की अर्थव्यवस्था के टिके रहने और भारत की संतुलित नीति पर चर्चा हुई। भारत के ऊर्जा, रणनीतिक और कूटनीतिक हितों के बीच संतुलन बनाए रखने पर भी विचार हुआ। इस व्याख्यान की अध्यक्षता केंद्र के निदेशक प्रो. एचए नाजमी ने की और संचालन प्रो. अनीसुर रहमान ने की।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.