Achira News Logo
Achira News

सनी देओल और अक्षय खन्ना नेटफ्लिक्स की रोमांचक कोर्ट रूम ड्रामा इक्का में फिर से एक हो गए हैं।

Republic Bharat
सनी देओल और अक्षय खन्ना नेटफ्लिक्स की रोमांचक कोर्ट रूम ड्रामा इक्का में फिर से एक हो गए हैं।
Full News
Share:

Ikka First Look:साल 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉर्डर' याद है? उस युद्ध के मैदान में कंधे से कंधा मिलाकर लड़ने वाले सनी देओल और अक्षय खन्ना अब एक बार फिर स्क्रीन शेयर करने जा रहे हैं। पूरे 29 साल बाद, यह दिग्गज जोड़ी नेटफ्लिक्स की आगामी लीगल थ्रिलर 'इक्का' में नजर आएगी। आज यानी 3 फरवरी, 2026 को अपनी 2026 की फिल्मों की लिस्ट जारी कर रहा है। उसने एक्शन थ्रिलर 'इक्का' का पहला भी लुक जारी कर दिया है, जो जल्द ही इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने को तैयार है। 'इक्का' महज एक कोर्टरूम ड्रामा नहीं है, बल्कि यह सिद्धांतों और मजबूरी के बीच छिड़ी एक मनोवैज्ञानिक जंग है। फिल्म की कहानी एक ऐसे मशहूर और ईमानदार वकील के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसे नियति एक ऐसे मोड़ पर खड़ा कर देती है जहाँ उसे अपने सबसे बड़े दुश्मन का बचाव करना पड़ता है।दिलचस्प बात यह है कि यह आरोपी वही शख्स है जिसका करियर खुद उस वकील ने कभी तबाह किया था। अब सवाल यह है कि क्या एक ईमानदार वकील अपनी नैतिकता को दांव पर लगाकर उस शख्स को बचाएगा जिससे उसका दर्दनाक अतीत जुड़ा है? अगर वह यह केस हारता है, तो वह अपनी जिंदगी की सबसे कीमती चीज खो देगा। फिल्म के मेकर्स का कहना है कि यह उनकी अब तक की सबसे 'पर्सनल' स्क्रिप्ट है, जिसे सालों की मेहनत के बाद तैयार किया गया है। 'महाराज' जैसी सफल फिल्म के बाद नेटफ्लिक्स के साथ यह उनका दूसरा बड़ा कोलैबोरेशन है। ये भी पढ़ें -Dhurandhar 2 Teaser Review: धुरंधर 2 का टीजर देख फैंस का टूटा दिल, बोले- ‘टीजर में ही दम नहीं तो फिल्म क्या होगी?’

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Republic Bharat

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

सनी देओल और अक्षय खन्ना नेटफ्लिक्स की रोमांचक कोर्ट रूम ड्रामा इक्का में फिर से एक हो गए हैं। | Achira News