Achira News Logo
Achira News

सनी देओल की'बॉर्डर 2'बॉक्स ऑफिसः प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ कमाई घटी

TV9 Hindi
सनी देओल की'बॉर्डर 2'बॉक्स ऑफिसः प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ कमाई घटी
Full News
Share:

Border 2 Box Office:सनी देओल के खाते में इस वक्त कई बड़ी फिल्में हैं. एक है ‘बॉर्डर 2’, जो इस वक्त सिनेमाघरों में लगी हुई है. तो दूसरी के ऐलान ने मेकर्स को खुश कर दिया. जैसे ही पता लगा कि ‘इक्का’ में वो अक्षय खन्ना को चुनौती देते नजर आएंगे. वैसे तो उनकी ‘बॉर्डर 2’ को गजब का रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन हर बढ़ते दिन के साथ कमाई में गिरावट आ रही है. खासकर जैसे ही फिल्म दूसरे सोमवार को पहुंची, तो बिजनेस सीधा 5 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. लेकिन मंगलवार को जहां हर तरफ धुरंधर पार्ट 2 टीजर का भौकाल देखने को मिल रहा था. तो उस वक्त भी सनी पाजी की फिल्म ने सही कारोबार कर लिया है. अबतक ‘बॉर्डर 2’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस से 286.75 करोड़ रुपये कमा लिए हैं. अब जानिए किन 4000 करोड़ी फिल्मों का खेल बिगाड़ दिया है. सनी देओल की‘बॉर्डर 2’ने 11 दिनों में ही दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से 335.75 करोड़ कमा लिए थे. जबकि, ओवरसीज कलेक्शन शुरुआत से ही कम ही रहा है. वहां से फिल्म ने बस 45.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. अगले वीकेंड तक उम्मीद है कि फिल्म 400 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड बिजनेस करने में कामयाबी हासिल कर ले. इसी के साथ ही मंगलवार को फिल्म ने 5.75 करोड़ की कमाई की है. जानिए सबसे पहले 12 दिनों में कब फिल्म ने कितने कमाए हैं और कैसे 12 दिनों बाद भी सेफ खेल रही है. सैकनिल्ककी रिपोर्ट सामने आ गई है, जिसके मुताबिक बॉर्डर 2 ने 12वें दिन भारत से 5.75 करोड़ रुपये कमाए हें. अच्छी बात यह है कि पिछले दिन भी बिजनेस इतना ही रहा था और उसमें और कमी नहीं आई है. जबकि, दूसरे संडे और मंडे को कमाई 22.5 करोड़ और 17.75 करोड़ रुपये रही थी. वैसे पहले हफ्ते में एक दिन भी फिल्म का कलेक्शन 10 करोड़ रुपये के कम नहीं हुआ था, जिसके चलते तेजी से फिल्म 300 करोड़ रुपये तक कमाने में कामयाब रही. हालांकि, पहले मंडे को ही फिल्म ने सबसे ज्यादा कमाए थे. रिपब्लिक डे के मौके पर पिक्चर ने 59 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. हालांकि, 12वें दिन जिन फिल्मों ने हिंदी में सबसे ज्यादा कमाई की है, उनकी लिस्ट सामने आ गई है. उस लिस्ट में बॉर्डर 2 को 37वें पायदान पर जगह मिली है. हालांकि, फिर भी 4000 करोड़ी फिल्मों का काम तमाम किया है. ये भी पढ़ें:Netflix India Slate 2026: 11 फिल्में-19 शोज माधुरी से लेकर सैफ तक, नेटफ्लिक्स ने जारी किया 2026 का कलेंडर, यहां देखें सारी लिस्ट ‘बॉर्डर 2’ ने बाजीराव मस्तानी, दृश्यम 2, गुड न्यूज, टाइगर 3, काबिल, कृष 3, भूल भुलैया 2, रेड 2, रईस, गोल्ड, हाउसफुल 4, तनु वेड्स मनु और कांतारा चैप्टर 1 को पीछे छोड़ दिया. इन फिल्मों को लिस्ट में बॉर्डर 2 से नीचे जगह मिली है. साथ ही इस लिस्ट में सबसे ज्यादा ऑल टाइम कलेक्शन जिस फिल्म का है, वो कांतारा 1 ही है. साथ ही सलमान खान की टाइगर 3 शामिल है. इन 13 फिल्मों की कुल कमाई 4000 करोड़ रुपये से ज्यादा रही है.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

सनी देओल की'बॉर्डर 2'बॉक्स ऑफिसः प्रतिस्पर्धा बढ़ने के साथ कमाई घटी | Achira News