दिग्गज अभिनेता गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा लंबे वक्त से अपने बयानों की वजह से चर्चा में हैं. गोविंदा और उनके रिश्ते को लेकर अक्सर अलग अलग तरह की खबरें आती रही हैं. इस बीच वो कुछ रिएलिटी शोज़ में बतौर मेहमान भी शामिल हुईं. अब खबर है कि सुनीता ने अपना पहला रिएलिटी शो साइन कर लिया है. सुनीता एकता कपूर के रिएलिटी शो ‘लॉक अप’ के दूसरे सीजन का हिस्सा बनने वाली हैं. बताया जा रहा है कि इस बार ये रिएलिटी शो ओटीटी प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगा. ‘लॉक अप 2’ की शूटिंग जल्द शुरू हो सकती है. ई टाईम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में सोर्स के हवाले से बताया है कि कंटेस्टेंट के तौर पर ‘लॉक अप 2’सुनीता आहूजाका पहला रिएलिटी शो होगा. इस शो के लिए सुनीता ने तैयारियां भी शुरू कर दी हैं. हालांकि उन्होंने इस शो में शामिल होने के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. ‘लॉक अप’ का पहला सीजन हिट रहा था. एक्ट्रेस कंगना रनौत ने पहले सीजन को होस्ट किया था. पहले सीजन को मुनव्वर फारूकी ने जीता था. शो ओटीटी प्लैटफॉर्म अल्ट बालाजी पर स्ट्रीम हुआ था. रिपोर्ट की मानें तो इस बार भी एकता कपूर होस्ट के तौर पर कंगना रनौत को ही लाना चाहती हैं, लेकिन टाइट शेड्यूल इसके आड़े आ रहा है. कंगना ‘क्वीन 2’ में भी काम कर रही हैं, ऐसे में शेड्यूल की दिक्कत है. कंगना रनौत टाइट शेड्यूल के चलते शो होस्ट नहीं कर पाएंगी. ऐसे में एकता कपूर ने सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ बातचीत शुरू की है. अक्षय ने हाल ही में अपना क्विज शो ‘द व्हील ऑफ फॉर्च्यून इंडिया’ खत्म किया है. माना जा रहा है कि बात अगर बनी तो अक्षय शो होस्ट करने को राजी हो सकते हैं. पिछले दिनों सुनीता आहूजा भांजे कृष्णा अभिषेक के लाफ्टर शेफ शो पर नज़र आई थीं. भांजे के साथ उनका लंबे वक्त से विवाद था, लेकिन मीडिया के सामने आकर सारे गिले शिकवे खत्म कर लिए. सुनीत भांजे कृष्णा और उनकी पत्नी कश्मीरा शाह के साथ पोज़ देती भी नज़र आई थीं. उन्होंने शो पर आकर कृष्णा और कश्मीरा को सरप्राइज कर दिया था. टीवी9 भारतवर्ष डिजिटल TV9 नेटवर्क का प्रमुख हिंदी न्यूज़ प्लेटफॉर्म है. इस वेबसाइट पर देश-विदेश की ताज़ा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज़, विश्लेषण और ग्राउंड रिपोर्टिंग से पाठकों को रूबरू कराया जाता है. टीवी9 की वेबसाइट tv9hindi.com प्रमुख हिंदी वेबसाइटों में अपना स्थान रखती है. टीवी9 हिंदी का अपना मोबाइल ऐप भी है, जहां टेक्स्ट और वीडियो दोनों माध्यम से खबरें पढ़ीं और देखी जा सकती हैं. टीवी9 वेबसाइट पर राजनीति, अर्थव्यवस्था, खेल, मनोरंजन, स्वास्थ्य, टेक और अंतरराष्ट्रीय मामलों जैसी विविध श्रेणियों में खबरें कवर की जाती हैं. यहां एक्सप्लेनर्स, एक्सक्लूसिव स्टोरीज, वीडियो रिपोर्ट्स और लाइव अपडेट्स मिलते हैं. TV9 नेटवर्क का डिजिटल सेगमेंट तेजी से बढ़ा है और मिलियंस की संख्या में यूनिक यूजर्स तक पहुंचता है.
सुनीता आहूजा नेटफ्लिक्स पर रियलिटी शो'लॉक अप 2'में शामिल हुईं
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.