सोनीपत। सेक्टर-15 स्थित डीटीपी कार्यालय के बाहर भ्रष्टाचार का आरोप लगाकर आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से धरना दिया गया। उन्होंने सरकार से विभाग की ओर से जारी की जा चुकी एनओसी की उच्चस्तरीय जांच की मांग की।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंनगर निगम प्रत्याशी चयन समिति के संयोजक विमल किशोर व लोकसभा सचिव एडवोकेट राजेश सरोहा ने बताया कि सभी तहसीलों में (नगर निगम को छोड़कर) रजिस्ट्री करने से पहले जिला टाउन प्लानिंग से एनओसी लेनी होती है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक भी एनओसी बिना रिश्वत नहीं मिल पाती।विज्ञापनविज्ञापनकहा कि जहां पर 7 ए लागू होता है या अवैध कॉलोनी की भी रिश्वत लेकर एनओसी जारी कर दी जाती है। आरोप है कि प्रत्येक दिन कार्यालय में एक करोड़ से ज्यादा रिश्वत उगाही की जाती है। धरने का नेतृत्व ओबीसी जिला अध्यक्ष सिद्धार्थ रोहिल्ला ने किया और अध्यक्षता आप के जिला सचिव विकास दहिया ने की।इस दौरान सतीश कुमार, दीपक चुघ, योगेशपाल, यादवेंद्र, शेर मोहम्मद, सरोज, बाला राठी, गगन शर्मा भी मौजूद रहे।
सोनीपतः आप कार्यकर्ताओं ने जिला नगर योजना कार्यालय में भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.