फोटो - 4और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमाई सिटी रिपोर्टरसोनीपत। हिंदू गर्ल्स कॉलेज के ऑडिटोरियम में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना की तीनों इकाइयों के संयुक्त तत्वावधान में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। फिजिशियन डॉ. दीप्ति अग्रवाल ने स्वास्थ्य जांचने के साथ संतुलित आहार, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने पर जोर दिया।महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. विपाशा अग्रवाल ने कहा कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए शारीरिक स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी है। इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ाते हैं।विज्ञापनविज्ञापनउप प्राचार्य डॉ. अनीता गोयल ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाजसेवा की भावना को सुदृढ़ करते हैं। विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूक बनाते हैं। एनएसएस इकाइयों के प्रोग्राम ऑफिसर्स डॉ. नीलम, डॉ. पूनम रानी ने कार्यक्रम में अहम भूमिका निभाई।
सोनीपत के हिंदू गर्ल्स कॉलेज में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.