Achira News Logo
Achira News

सपा प्रमुख ने भाजपा पर चुनाव से पहले अल्पसंख्यक वोटों में धांधली का आरोप लगाया

Amar Ujala
सपा प्रमुख ने भाजपा पर चुनाव से पहले अल्पसंख्यक वोटों में धांधली का आरोप लगाया
Full News
Share:

विस्तारFollow Usसपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा फॉर्म 7 के माध्यम से पीडीए विशेष रूप से अल्पसंख्यकों का वोट कटवाने की साजिश कर रही है। यह मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर धांधली की तैयारी है। कहा, पार्टी ने चुनाव आयोग को लिखित शिकायतें दी हैं लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंपार्टी मुख्यालय में मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत में अखिलेश ने कहा कि शासन में तैनात एक आईएएस अधिकारी मंडलायुक्तों, जिलाधिकारियों को फोन कर सपा समर्थक पीडीए खासकर अल्पसंख्यकों का वोट काटने का दबाव बना रहे हैं। अगर चुनाव आयोग धांधली नहीं रोक सकता और दोषियों पर कार्रवाई नहीं कर सकता है तो उसे अपनी बिल्डिंग पर भाजपा का झंडा लगा लेना चाहिए।विज्ञापनविज्ञापनउन्होंने आयोग से धांधली रोकने की मांग करते हुए डाउन लोडेड फॉर्म के सत्यापन की व्यवस्था की मांग उठाई। कहा, हर फॉर्म पर नंबरिंग हो और कागजी फॉर्म 7 पर भारत निर्वाचन आयोग का होलोग्राम हो। अब तक जमा फॉर्म 7 के हस्ताक्षरों की न्यायिक जांच की भी उन्होंने मांग उठाई। कहा, फॉर्म 7 जमा करते समय की सीसीटीवी फुटेज निकाली जाए और जो भी आरोपी हो उस पर एफआईआर दर्ज कर राज्य के खिलाफ साजिश करने और 420 का मुकदमा चलाया जाए। कहा, पेन ड्राइव के जरिये टारगेट कर विधान सभाओं में वोट काटने की सूची भेजी जा रही है।अमेरिका के लिए दरवाजे खोलना किसानों के साथ धोखाअखिलेश ने कहा कि भारत के बाजार को अमेरिकी कृषि उत्पादों व खाद्यान्नों के लिए खोलना किसानों के साथ धोखा है। भाजपाई और उनके संगी-साथी आजादी से पहले भी विदेशियों के एजेंट और आज भी हैं। आत्मनिर्भरता और स्वदेशी की बात करने वाले भाजपाई जनता को बताएं कि उन्होंने देश की अर्थव्यवस्था के साथ धोखा करने के लिए कितना कमीशन खाया है। कहा, इससे धीरे-धीरे हमारे किसानों की खेतीबाड़ी और आय कम होगी और वो मजबूर होकर अपनी जमीन अमीरों व कॉर्पोरेट घरानों को बेचने को मजबूर हो जाएंगे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

सपा प्रमुख ने भाजपा पर चुनाव से पहले अल्पसंख्यक वोटों में धांधली का आरोप लगाया | Achira News