Achira News Logo
Achira News

'स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे'ने तोड़े रिकॉर्ड, सिर्फ 7 दिनों में साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी

ABP News
'स्पाइडरमैन ब्रांड न्यू डे'ने तोड़े रिकॉर्ड, सिर्फ 7 दिनों में साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी
Full News
Share:

'स्पाइडर मैन ब्रांड न्यू डे' को लेकर काफी बज था और फिल्म ने 7 दिन में ही इस साल के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. टॉम हॉलैंड की फिल्म जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है. फिल्म सिर्फ 7 दिन में ऑफिशियली इस साल की हाइएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन गई है. फिल्म ने इस साल रिलीज हुई सभी फिल्मों को पछाड़ दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, दुनिया भर में इस फिल्म ने अब तक 1.15 बिलियन डॉलर की कमाई की है. इसमें घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ने 449 मिलियन डॉलर का कलेक्शन किया है. वहीं इंटरनेशनल मार्केट में फिल्म ने 706.3 मिलियन डॉलर की कमाई की. फिल्म ने 'टॉय स्टोरी 5' को पछाड़ दिया है. फिल्म ने 1.07 बिलियन डॉलर की कमाई की थी. ये भी पढ़ें- बड़ी फिल्म में रातों-रात रिप्लेस होने से टूट गए थे एक्टर, फिर 'रामायण' में मिला शत्रुघ्न का रोल वेंकी बॉक्स ऑफिस के मुताबिक, फिल्म जल्द ही नॉर्थ अमेरिका में 500 मिलियन डॉलर का आंकड़ा पार कर लेगी. फिल्म ने 6 दिनों में लगभग 482 मिलियन डॉलर की कुल कमाई कर ली है. इस फिल्म की कमाई हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रही है. फिल्म ने 60.60 करोड़ की ओपनिंग की. वहीं फिल्म ने दूसरे दिन 49.35 करोड़ का बिजनेस किया. तीसरे दिन फिल्म ने 70.25 करोड़ की कमाई की. चौथे दिन फिल्म ने 77.75 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. पांचवें दिन फिल्म ने 23.80 करोड़ का बिजनेस किया. छठे दिन फिल्म ने 21.75 करोड़ का कलेक्शन किया. सातवें दिन फिल्म ने 17 करोड़ की कमाई की थी. फिल्म ने टोटल 320 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 383.24 करोड़ की कमाई की. - 320 करोड़ 383.24 करोड़ 1.15 बिलियन डॉलर 449 मिलियन डॉलर - 706.3 मिलियन डॉलर ये भी पढ़ें- Golmaal 5 Release Date: 'गोलमाल 5' की रिलीज डेट आई सामने, प्रभास की 'फौजी' से होगा क्लैश? फिल्म ने सातवें दिन इंग्लिश में 9.25 करोड़ की कमाई की. फिल्म को 20 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. वहीं हिंदी में फिल्म ने 6.10 करोड़ की कमाई की. हिंदी वर्जन में फिल्म को 76 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. कन्नड़ में फिल्म ने 2 लाख कमाए. फिल्म को 10 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. मलयालम में फिल्म ने 3 लाख का कलेक्शन किया और 32 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली. तमिल में फिल्म ने 1 करोड़ का बिजनेस किया और फिल्म को 27 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. तेलुगू में फिल्म ने 60 लाख की कमाई की. फिल्म को 17 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म को Destin Daniel Cretton ने डायरेक्ट किया है. फिल्म इंडिया में 30 जुलाई को रिलीज हुई. फिल्म का रन टाइम 2 घंटे 25 मिनट है. फिल्म में टॉम हॉलैंड लीड रोल में हैं. वो फिल्म में स्पाइडर मैन पीटर पार्कर के रोल में हैं. इसके अलावा फिल्म में जेंडाया हैं. वो एमजे के रोल में हैं. सेडी सिंक भी फिल्म में अहम रोल में हैं. वो फिल्म में जीन ग्रे के रोल में हैं. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. फिल्म को शानदार रिव्यूज मिले और आने वाले दिनों में भी फिल्म से शानदार कलेक्शन की उम्मीदें हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.