Achira News Logo
Achira News

सफलता की शुरुआत करनाः व्यक्तिगत विकास और नेतृत्व के लिए प्राचीन सूत्र

India TV
सफलता की शुरुआत करनाः व्यक्तिगत विकास और नेतृत्व के लिए प्राचीन सूत्र
Full News
Share:

चाणक्य नीति में जीवन को संवारने के लिए आचार्य चाणक्य ने कई सूत्र बताए हैं। ये सूत्र चाणक्य के समय में जितने प्रासंगिक थे आज भी उतने ही प्रासंगिक बने हुए हैं। ऐसे में आज हम आपको चाणक्य नीति में बताए गए उन सूत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनका अगर आप पालन करें तो जीवन में उन्नति आपको प्राप्त होती है और रंक से राजा बन सकते हैं। चाणक्य कहते हैं कि दुनिया का सबसे बड़ा यंत्र इंसान का दिमाग है। इसलिए व्यक्ति को अपने बुद्धि और विवेक को बढ़ाना चाहिए। अगर आप खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से स्वस्थ रखते हैं तो कई तरह की स्किल्स सीख सकते हैं और अमीर बन सकते हैं। चाणक्य के अनुसार, अच्छी संगति में रहना व्यक्ति के लिए बेहद जरूरी है। आपको ऐसे लोगों का साथ करना चाहिए जो समय की कद्र करते हैं और भविष्य को लेकर सही योजनाएं बनाते हैं। ऐसे लोगों के बीच रहकर आप भी सही विचारों वाले बनते हैं और जीवन में उन्नति के पथ पर आगे बढ़ते हैं। चाणक्य कहते हैं कि अगर व्यक्ति के पास आय का केवल एक स्रोत है तो वो किसी भी कदम पर गरीबी के दलदल में घूस सकता है। इसलिए व्यक्ति को कम उम्र से ही आय के एक से अधिक स्रोत निर्मित करना शुरू कर देना चाहिए। जो लोग ऐसा करते हैं वो अभाव में पैदा होकर भी जीवन में धनवान बन सकते हैं। चाणक्य नीति में बताया गया है कि व्यक्ति को कभी-न-कभी जीवन में रिस्क अवश्य लेना चाहिए। चाणक्य के अनुसार लक्ष्मी बिना साहस के हाथ नहीं आती। इसलिए अगर आप जीवन में धनवान बनने का सपना देख रहे हैं तो एक बार ही सही दुनिया से हटकर आपको रिस्क लेना चाहिए। हालांकि, रिस्क लेने से पहले आपके पास पूरा रोडमैप तैयार होना चाहिए और प्लानिंग के साथ आपको आगे बढ़ना चाहिए। आचार्य चाणक्य के द्वारा बताए गए इन सूत्रों को अगर आप जीवन में उतारते हैं तो सफलता की सीढ़ियां आप चढ़ सकते है। साथ ही आर्थिक उन्नति प्राप्त आपको हो सकती है। Mangal Gochar: 21 जून को वृषभ राशि में गोचर करेंगे मंगल, 4 राशियों के लिए खुलेंगे उन्नति के द्वार

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: India TV

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.