Achira News Logo
Achira News

सबा अली खान ने खुलासा किया कि वह 50 साल की उम्र में वर्जिन क्यों रहती हैं

Dainik Jagran
सबा अली खान ने खुलासा किया कि वह 50 साल की उम्र में वर्जिन क्यों रहती हैं
Full News
Share:

एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। एक्टर सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और सोहा अली खान (Soha Ali Khan) की बड़ी बहन सबा अली खान (Saba) ने 50 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं। वहीं उनके दोनों भाई बहन सोहा अली खान और सैफ अपनी खुशहाल शादीशुदा जिंदगी बिता रहे हैं। अब फाइनली सबा ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि उन्होंने आज तक शादी क्यों नहीं की। नेहा धूपिया और उनके पति अंगद बेदी के हालिया व्लॉग में बात करते हुए सबा ने बताया कि उनका कभी कोई ब्वॉयफ्रेंड भी नहीं रहा। उन्होंने कहा, 'मेरा कोई पहला ब्वॉयफ्रेंड नहीं था। 18 या 19 साल की उम्र से ही शादी के लिए मुझे कई लोगों से मिलवाया गया, लेकिन मैंने उनमें से किसी से भी शादी नहीं की। हालांकि, 19 साल की उम्र में कोलकाता में एक व्यक्ति से मेरी मुलाकात हुई थी और लगभग मेरी शादी उनसे हो ही गई थी। लेकिन बात बन नहीं पाई। मैं असल में इसके लिए तैयार नहीं थी।' सबा ने कहा कि हालांकि उम्र बढ़ने के बाद भी वह शादी के विचार के लिए तैयार थीं लेकिन उन्हें ऐसा कोई मिला नहीं। सबा बोलीं, 'मुझे बस कोई ऐसा व्यक्ति नहीं मिला जो सच में मेरे साथ मेल खाता हो। और सच कहूं तो, अब्बा जैसे पिता के बाद... वह वाकई बहुत कमाल के इंसान थे। ऐसा नहीं है कि आप बिल्कुल अपने पिता जैसा ही कोई व्यक्ति ढूंढ रही होती हैं, लेकिन आखिर पिता तो पिता ही होते हैं।' इस इंटरव्यू में सबा ने अपने स्वर्गीय पिता, मंसूर अली खान पटौदी के बारे में भी बात की और बताया कि उनसे उन्हें क्या मिला। एक्ट्रेस बोलीं, 'वे बहुत करिश्माई, विनम्र और जिम्मेदार इंसान थे। उन्होंने मुझे आत्मनिर्भर बनना भी सिखाया। तापसी पन्नू ने एक बार कहा था, 'मुझे किसी लड़के की नहीं, बल्कि एक मर्द की जरूरत है।' मुझे उनकी यह बात बहुत सही लगी। और मुझे बस वैसा इंसान नहीं मिल पाया।' Ibrahim Ali Khan की बुआ सबा ने पलक तिवारी संग उनके रिलेशन पर लगाई मुहर? एक्ट्रेस के बर्थडे पर किया ये पोस्ट सबा, मशहूर एक्ट्रेस शर्मिला टैगोर और भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मंसूर अली खान पटौदी की सबसे बड़ी बेटी हैं। Ranbir Kapoor की ये सुपरहिट फिल्म करने वाले थे Saif Ali Khan, 'लव आज कल' के लिए ठुकराया था इम्तियाज अली का ऑफर Haiwaan के लिए अक्षय कुमार नहीं थे पहली पसंद, इन दो एक्टर्स को 'विलेन' बनाना चाहते थे प्रियदर्शन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.