बॉलीवुड में सैफ अली खान और सोहा अली खान को हर कोई जानता है, लेकिन उनकी बड़ी बहन सबा अली खान हमेशा लाइमलाइट से दूर रही हैं. शर्मिला टैगोर और दिवंगत क्रिकेटर मंसूर अली खान पटौदी की बड़ी बेटी सबा ने अब अपनी निजी जिंदगी को लेकर ऐसा खुलासा किया है, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया. उन्होंने बताया कि आखिर क्यों उन्होंने आज तक शादी नहीं की. नेहा धूपिया और अंगद बेदी के व्लॉग में बातचीत के दौरान 50 साल की सबा अली खान ने बताया कि उन्हें 18-19 साल की उम्र से ही शादी के रिश्ते आने लगे थे. उन्होंने कहा कि परिवार ने कई लड़कों से उनकी मुलाकात करवाई, लेकिन बात किसी से नहीं बनी. सबा ने यह भी खुलासा किया कि 19 साल की उम्र में वह लगभग शादी करने ही वाली थीं. कोलकाता के एक शख्स से उनकी बात काफी आगे बढ़ गई थी, लेकिन आखिरकार रिश्ता नहीं हो पाया. सबा ने हैरान करने वाला खुलासा करते हुए कहा कि उनका कभी कोई बॉयफ्रेंड भी नहीं रहा. उन्होंने बताया कि शादी के लिए कई लोगों से मुलाकात हुई, लेकिन उन्हें कभी ऐसा इंसान नहीं मिला जिसके साथ वह पूरी जिंदगी बिताने का फैसला कर पातीं. सबा ने कहा कि उनके पिता मंसूर अली खान पटौदी एक बेहद शानदार इंसान थे. उन्होंने बताया कि वह अपने होने वाले पति में पिता जैसी ही खूबियां नहीं ढूंढ़ रही थीं, लेकिन पिता ने उनके लिए रिश्तों का एक अलग ही पैमाना तय कर दिया था. उनके मुताबिक, उनके पिता करिश्माई, जिम्मेदार, बेहद विनम्र और महिलाओं की आजादी का सम्मान करने वाले इंसान थे. सबा ने कहा कि एक्ट्रेस तापसी पन्नू की एक बात उनसे पूरी तरह मेल खाती है. उन्होंने कहा- तापसी ने कहा था कि मुझे लड़का नहीं, मर्द चाहिए. यही बात मुझे भी हमेशा सही लगी. सबा का कहना है कि उन्हें कभी ऐसा साथी नहीं मिला, जो उनकी सोच और व्यक्तित्व से पूरी तरह मेल खाता हो. सबा अली खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. पिछले साल सैफ अली खान और करीना कपूर की शादी की सालगिरह पर उन्होंने दोनों के लिए एक इमोशनल पोस्ट शेयर किया था. पुरानी और नई तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा था कि समय बदल गया, लेकिन दोनों के बीच का प्यार और केमिस्ट्री आज भी वैसी ही है. सबा अली खान ने फिल्मों में करियर नहीं चुना. वह एक जानी-मानी ज्वेलरी डिजाइनर हैं और लंबे समय से इसी क्षेत्र में काम कर रही हैं. हालांकि वह सोशल मीडिया पर अक्सर पटौदी परिवार की पुरानी और अनदेखी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं, जिन्हें फैंस काफी पसंद करते हैं. Photos: Instagram @sabapataudi
सबा अली खान ने खुलासा किया कि वह अब तक अविवाहित क्यों रहीं
Aaj Tak•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.