Achira News Logo
Achira News

सांबा पुलिस ने जबरन वसूली और अन्य अपराधों में शामिल बड़े आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया

ABP News
सांबा पुलिस ने जबरन वसूली और अन्य अपराधों में शामिल बड़े आपराधिक गिरोह का भंडाफोड़ किया
Full News
Share:

जम्मू कश्मीर की सांबा पुलिस ने एक्शन लेते हुए एक बड़े अपराधी गिरोह का पर्दाफाश किया. पुलिस ने चंडीगढ़ फायरिंग मामले के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद मिला है. एक बड़ी कामयाबी में, सांबा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर और पंजाब में सक्रिय खतरनाक अपराधियों के एक गिरोह का पर्दाफाश किया है. जेल में बंद गैंगस्टर रोहित कुमार उर्फ माखन के नेतृत्व में काम करने वाला यह गिरोह दोनों राज्यों में जबरन वसूली कर रहा था. पुलिस के मुताबिक चंडीगढ़ में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना में भी इस गिरोह की भूमिका सामने आई थी, जिसमें दिन-दहाड़े एक दुकान में एक फार्मेसी कर्मचारी की हत्या कर दी गई थी. गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों में मुख्य आरोपियों में से एक, अमित कुमार उर्फ शराबी भी शामिल है. गिरोह का सरगना माखन, पंजाब के कई गैंगस्टरों के साथ मिलकर काम कर रहा था और विभिन्न आपराधिक गतिविधियों के लिए इस गिरोह को संगठित करने में उसकी अहम भूमिका पाई गई. सांबा पुलिस द्वारा गिरफ्तार अन्य अपराधियों में गिरोह का मुख्य सरगना अमित कुमार उर्फ शराबी, पुत्र ओंकार नाथ, निवासी सांबा, अजय कुमार, पुत्र रमेश कुमार, निवासी सांबा, माणिक संहोत्रा, पुत्र दीवान चंद, निवासी तहसील रामगढ़ जिला सांबा को गिरफ्तार किया गया है. इनके अलावा पुलिस ने विवेक मेहरा, पुत्र विजय कुमार, निवासी चक मांगा रकवाल, सांबा, सनी मेहरा, पुत्र कुलदीप राज, निवासी बड़होरी, बारी ब्राह्मणा, जिला सांबा और आर्यन शर्मा, पुत्र अमरजीत शर्मा, निवासी बाईपास कुंजवानी, जिला जम्मू का नाम भी शामिल है. आरोपी सनी मेहरा और आर्यन शर्मा, जिन्हें पहले गिरफ्तार किया गया था, उन्हें चंडीगढ़ पुलिस को सौंप दिया गया है. गिरफ्तार अपराधियों की निशानदेही पर कई हथियार भी बरामद किए गए हैं जिसमें AK-47, 01 मैगजीन, AK-47 38 राउंड, 100 पिस्टल राउंड्स, 2 देसी पिस्टल, 1 देसी कट्टा, 1 टोका और 18 हजार रुपए शामिल है. अन्य मुख्य सहयोगियों की पहचान करने के प्रयास जारी हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.