सीबीएससी बोर्ड परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र एवं छात्राओं की नजरे केवल बोर्ड परीक्षा की डेटशीट पर टिकी हुई है। तमाम मीडिया रिपोर्ट्रस की मानें तो बोर्ड द्वारा CBSE 10th 12th Datesheet 2027 का एलान इस सप्ताह या अगले सप्ताह तक किया जा सकता है। जो उम्मीदवार बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे जल्द ही CBSE की आधिकारिक पोर्टल के जरिये डेटशीट देख एवं डाउनलोड कर सकेंगे। सीबीएसई की ओर से बहुत जल्द ही कक्षा 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा डेटशीट का एलान किया जाएगा। छात्रों एवं अभिभावकों की मदद के लिए यहां सिर्फ 4 स्टेप्स में डेटशीट डाउनलोड करने के स्टेप्स बताए जा रहे हैं। बोर्ड परीक्षा की तैयारी को बेहतर एवं आसान बनाने के लिए सीबीएसई ने अपने पोर्टल पर सैंपल पेपर की सुविधा भी उपलब्ध करवाई है। ऐसे में जो छात्र एवं छात्राएं बोर्ड परीक्षा में भाग लेने वाले हैं। वे सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर हर विषय के सैंपल पेपर डाउनलोड कर सकते हैं। सैंपल पेपर को हल करने से छात्रों को परीक्षा के स्वरूप को समझने में मदद मिलेगी। साथ ही वह परीक्षा के लिए समय प्रबंधन भी कर सकेंगे। पढ़ाई और एग्जाम के लिए फ्री पर्सनल कुंडली मार्गदर्शन — अभी जानें सीबीएसई की ओर से प्रैक्टिकल और बोर्ड परीक्षा तिथि से संबंधित फिलहाल कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी नहीं किया गया है। लेकिन पिछले कुछ सालों के ट्रेंड को देखें तो प्रैक्टिकल परीक्षा जनवरी माह से शुरू हो सकती है। इसके साथ ही बोर्ड परीक्षा फरवरी माह से लेकर अप्रैल माह तक आयोजित कराई जाएगी। RBSE Board Date sheet 2027: राजस्थान बोर्ड और प्रैक्टिकल परीक्षा कब होगी शुरू? क्लास 10th-12th के लिए डेटशीट जल्द आने की उम्मीद
सीबीएसई 10वीं और 12वीं परीक्षा की डेटशीट 2027 जल्द ही घोषित होने की उम्मीद है
Dainik Jagran•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.