Achira News Logo
Achira News

समाजवादी पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है

ABP News
समाजवादी पार्टी 2027 में उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारी कर रही है
Full News
Share:

उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले होने विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने अपनी रणनीतियों पर काम शुरू कर दिया है. साल 2024 के लोकसभा चुनाव में शानदार के प्रदर्शन के बाद अब समाजवादी पार्टी विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारियों में जुट गई है. इसके लिए समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव मैराथन बैठकें कर रहे हैं. अखिलेश यादव ने यूपी की सुरक्षित सीटों के लिए लखनऊ में बैठक की. साथ ही हारी हुई सीटों पर मंथन किया. अखिलेश ने दावा किया कि वो 2027 में सभी सीटें जीतेंगे. दरअसल यूपी की 403 विधानसभा सीटों में से 86 सीटें सुरक्षित हैं, जिसमें 84 SC और 2 ST के लिए सुरक्षित हैं. साल 2022 के चुनाव में इन 86 आरक्षित सीटों में से एनडीए गठबंधन ने 65 सीटें जीती थी, जिसमें 3 अपना दल सोनेलाल नें जीती थी. जबकि एसटी की दोनों सीटें बीजेपी के खाते में गई थी. इसी तरह समाजवादी पार्टी गठबंधन को 20 सीटें साल 2022 के विधानसभा चुनाव मिलीं थी. सपा अकेले 16 SC आरक्षित सीटें जीतीं, बाकी रालोद और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी जैसी सहयोगी पार्टियों ने जीती थी. अब आरएलडी और राजभर की पार्टी एनडीए के साथ है. अन्य 1 सीट बाबागंज सीट पर जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के विनोद सरोज जीते थे. अगर 2017 की बात की जाए तो बीजेपी गठबंधन ने इन आरक्षित सीटों में से 70 सीटें जीती थीं, जबकि सपा गठबंधन को सिर्फ 7 मिली थीं. हालांकि, 2022 में सपा ने आरक्षित सीटों पर अपनी संख्या बढ़ाई थी. अगर लोकसभा की बात करें तो यूपी में 17 लोकसभा सीटें सुरक्षित हैं. इनमें बीजेपी ने 8 सीटें (बुलंदशहर, हाथरस, आगरा, शाहजहांपुर, हरदोई, मिश्रिख, बांसगांव और बहराइच) जीती थी. सपा ने 7 सीटें राबर्ट्सगंज, मछलीशहर, लालगंज, कौशांबी, जालौन, मोहनलालगंज और इटावा जीतीं. कांग्रेस 1 सीट बाराबंकी जीती. आजाद समाज पार्टी (कांशी राम) 1 सीट नगीना अपने नाम की.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.