Mardaani 3 Box Office Day 5:बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी स्टारर फिल्म 'मर्दानी 3' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूत बना रही है. इन दिनों थियेटर में बॉर्डर 2 का दबदबा है लेकिन उसमें भी 'मर्दानी 3' ने हार नहीं मानी है. कम स्क्रीन पर रिलीज होने के बाद भी हर रोज अच्छी कमाई कर रही है. ‘मर्दानी 3’ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ‘मर्दानी 3’ का पांचवें दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन मंगलवार यानी तीन फरवरी को फिल्म ठीक ठाक कमा रही है. शाम 8 बजे तक फिल्म 1.82 करोड़ रुपये कमा चुकी है. मर्दानी 3 का अब तक का कुल कलेक्शन 21.57 करोड़ हो चुका है. (फाइनल आंकड़े रात 10 बजे तक आएंगे) 'मर्दानी 3' की ऑक्यूपेंसी रिपोर्ट सैकनिक के मुताबिक तीन फरवरी को 'मर्दानी 3' की ऑक्यूपेंसी मॉर्निंग शो में 9.03% दर्ज की गई. वहीं, दोपहर में फिल्म की ऑक्यूपेंसी बढ़ी है और ये आंकड़ा 18.78% तक पहुंच गया है. फिल्म क्रिटिक और फिल्मों के ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श ने आज मर्दानी 3 की कमाई को लेकर एक्स पर लिखा, 'Mardaani3 को वर्किंग डे होने के चलते सोमवार को उम्मीद के मुताबिक गिरावट देखने को मिली, यह ट्रेंड पहले से ही अनुमानित था. हालांकि गिरावट के बावजूद सोमवार के कलेक्शन संतोषजनक बने हुए हैं. वहीं, डिस्काउंटेड टिकट रेट्स की वजह से आज (मंगलवार) कलेक्शन बढ़ने की उम्मीद है.' 'मर्दानी 3' मूवी रिव्यू एबीपी लाइव ने मर्दानी 3 को पांच में से 3.5 स्टार देते हुए अपने रिव्यू में लिखा है, 'रानी मुखर्जी ने कमाल काम किया है, वो इस किरदार को जैसे जीती हैं, वो मराठी बोलती हैं वो पूरे कनविक्शन के साथ बोलती है, मारती हैं तो किसी भी दबंग सिंघम से कम नहीं लगती, डायलॉग पावरफुल तरीके से बोलती है , हर फ्रेम में रानी ने अपने अभिनय से जान डाल दी है.'पूरा रिव्यू पढ़ें मर्दानी 3 के बारे में आपको बता दें कि 'मर्दानी' फ्रेंचाइजी की ये तीसरी फिल्म है. पहले दो पार्ट हिट साबित हुए थे और तीसरे पार्ट से भी ये ही उम्मीद की जा रही है. फिल्म में एक बार फिर रानी मुखर्जी ऑफिसर बनकर हर किसी को इंप्रेस करने के लिए तैयार हैं.
सीमित रिलीज के बावजूद बॉक्स ऑफिस पर'मर्दानी 3'का दबदबा
ABP News•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.