जान्हवी कपूर की इस शीयर साड़ी से भी आप समर सीजन के लिए आइडिाय ले सकती हैं. उन्होंने रस्ट कलर की साड़ी वियर की है जो उनके लुक को विंटेज अपील देती है.साड़ी के किनारे को गोल्डन धागों से बुनकर तैयार किया गया है तो वहीं बॉटम में भी लाइट और डार्क कंट्रास्ट कलर की स्ट्रिप दी गई हैं, जिन्हें सिल्वर धागे हाईलाइट करते हैं. मालविका मोहनन ने मस्टर्ड यलो कलर की साड़ी वियर की है, जिसके किनारे रेड और ऑरेंज कलर के हैं. ओवरऑल साड़ी बिल्कुल सिंपल है तो वहीं फैब्रिक बेहद हल्का. एक्ट्रेस ने इसे सिल्क के ब्लाउज के साथ पेयर किया है. नेचुरल मेकअप, माथे पर बिंदी, ईयररिंग, नेकचेन, से लेकर ब्रेसलेट और रिंग तक उनका ये लुक परफेक्ट इंडियन फेमिनिन वाइब देता है. रकुल प्रीत सिंह का ये साड़ी लुक प्रिटी होने के साथ ही ग्रेसफुल भी है. उन्होंने पाउडर पीच कलर की साड़ी कैरी की है, जिसमें पल्लू पर ब्रॉड स्ट्रिप दी गई हैं. उन्होंने साड़ी को फ्री स्टाइल में ड्रेप किया है और ऑक्सीडाइज जूलरी के साथ लुक को कंप्लीट किया है. उनका ये स्टाइल आप वर्कप्लेस से लेकर फेस्टिव ओकेजन तक के लिए समर सीजन में रीक्रिएट कर सकती हैं. सान्या मल्होत्रा का ये लुक भी आप समर सीजन में क्लासी स्टाइल पाने के लिए रीक्रिएट कर सकती हैं. साड़ी की ड्रेपिंग से लेकर ब्लाउज के कलर कॉम्बिनेशन तक उनका ये लुक एस्थेटिक, सुफेस्टिकेटड और एंटीक अपील देता है. उनका ड्रेपिंग स्टाइल भी आपको क्लासी लुक देने में मदद करेगा. एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने बेटी मसाबा गुप्ता की डिजाइन की साड़ी कैरी की है, जिसमें वो एलिगेंट और ग्रेसफुल लुक में नजर आ रही हैं. साड़ी में बेहद खूबसूरत प्रिंट दिया गया है, जिसमें फ्लोरल से लेकर एल्फाबेट पैटर्न तक शामिल हैं. इस तरह की साड़ी आप पार्टी से लेकर ऑफिशियल इवेंट और वर्क प्लेस तक पर कैरी कर सकती हैं.
समर साड़ी स्टाइल्सः बॉलीवुड अभिनेत्रियां जान्हवी कपूर, मालविका मोहनन और रकुल प्रीत सिंह
TV9 Hindi•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: TV9 Hindi
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.