Achira News Logo
Achira News

स्मार्ट चश्माः महिलाओं की निजता के लिए खतरा

Aaj Tak
स्मार्ट चश्माः महिलाओं की निजता के लिए खतरा
Full News
Share:

Smart Glasses Privacy Risks:टेक्नोलॉजी ने हमारी रोजाना की जिंदगी को काफी आसान बना दिया है. लेकिन कई बार यही सुविधा परेशानी और डर की वजह भी बन जाती है. ऐसे ही स्मार्ट ग्लासेस जो हाथों को फ्री रखकर फोटो लेने, तुरंत ट्रांसलेशन और वॉयस असिस्टेंट जैसी सुविधाओं के लिए बनाए गए थे, अब लोगों की प्राइवेसी के लिए खतरा बनते जा रहे हैं, खासकर महिलाओं के लिए. दुनिया भर में बिना बताए रिकॉर्डिंग, सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड करना और हरासमेंट जैसे मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. धोखे से बनाया जाता है वीडियोकुछ लोगों के लिए स्टाइल और शौक की चीज बने ये स्मार्ट ग्लासेस, कई महिलाओं के लिए बुरा सपना साबित हो रहे हैं. खासतौर पर इन्हें ऐसे लोग इस्तेमाल कर रहे हैं जो खुद को ‘पिक-अप आर्टिस्ट’ कहते हैं. इनका मकसद बातचीत के नाम पर महिलाओं को साइकोलॉजिकली मैनिपुलेट कर कंटेंट बनाना रहता है. कई महिलाओं का कहना है कि बस स्टॉप, बीच, सड़क या पब्लिक जगहों पर स्मार्ट ग्लास पहनकर पुरुष बिना बताए उन्हें रिकॉर्ड कर लेते हैं. बाद में ये वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए जाते हैं, साथ में हरासिंग कमेंट्स और हैशटैग्स भी होते हैं. स्मार्ट ग्लासेस का गैर कानूनी इस्तेमालपिछले महीने इंग्लैंड में एक महिला ने 47 साल के एक व्यक्ति को कोर्ट तक घसीटा. महिला का आरोप था कि होटल में समय बिताने के दौरान उस आदमी ने प्राइवेट मोमेंट की चोरी-छिपे रिकॉर्डिंग कर ली और बाद में वीडियो उसे भेज दिए. महिला को इसकी कोई जानकारी नहीं थी और उसने कभी इजाजत नहीं दी थी.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

स्मार्ट चश्माः महिलाओं की निजता के लिए खतरा | Achira News