Achira News Logo
Achira News

सियार पकड़े हुए विशाल अजगर ने हरदोई में गन्ने के खेत में दहशत फैला दी

Aaj Tak
सियार पकड़े हुए विशाल अजगर ने हरदोई में गन्ने के खेत में दहशत फैला दी
Full News
Share:

हरदोई के अतरौली थाना क्षेत्र के हरैया के बडेरा गांव में गन्ने के खेत में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब किसानों को गन्ने के खेत में करीब 15 फीट लंबा और 50 किलो वजनी विशालकाय अजगर दिखाई दिया. भारी-भरकम अजगर ने एक सियार को अपने शिकंजे में जकड़ रखा था, जिसे देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई. अजगर को वन विभाग और सर्प मित्र ने सुरक्षित रेस्क्यू कर गोमती नदी किनारे प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया. बताया जा रहा है कि किसान जब सुबह खेत में काम करने पहुंचा, तभी गन्ने की घनी फसल के बीच उसकी नजर इस विशालकाय अजगर पर पड़ी. अजगर एक सियार को पूरी तरह अपने शिकंजे में जकड़े हुए था. इस खौफनाक मंजर को देखकर किसी की भी उसके करीब जाने की हिम्मत नहीं हुई. किसान ने फौरन इसकी जानकारी गांव वालों को दी, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत वन विभाग को सूचना देकर मदद मांगी. ग्रामीणों की सूचना मिलते ही कछौना वन रेंज के रेंजर विनय सिंह जादौन अपनी टीम और सर्प मित्र कुलदीप को लेकर मौके पर पहुंचे. गन्ने के घने खेत में सावधानीपूर्वक तलाश करते हुए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया. मौके पर जुटी भारी भीड़ को वन विभाग की टीम ने अजगर से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की हिदायत दी. कड़ी मशक्कत के बाद बिना किसी नुकसान के अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया. रेंजर विनय सिंह जादौन ने बताया कि पकड़े गए अजगर की लंबाई लगभग 15 फीट और वजन करीब 50 किलोग्राम था. रेस्क्यू के बाद उसे पहले कछौना वन रेंज कार्यालय लाया गया. इसके बाद शाम को अजगर को किसी भी तरह की क्षति पहुंचाए बिना गोमती नदी के किनारे प्राकृतिक वातावरण में सुरक्षित छोड़ दिया गया. विशाल अजगर के पकड़े जाने के बाद ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.