Achira News Logo
Achira News

सरकारी कॉलेज अलेवा ने स्कूली छात्रों के लिए शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया

Amar Ujala
सरकारी कॉलेज अलेवा ने स्कूली छात्रों के लिए शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया
Full News
Share:

अलेवा। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बाहरी के विद्यार्थियों ने मंगलवार को राजकीय महाविद्यालय अलेवा का शैक्षणिक भ्रमण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने की जबकि प्राचार्य मुनीष कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमहाविद्यालय के एनएसएस स्वयंसेवकों ने गाइड की भूमिका निभाई। उन्होंने कॉलेज की विज्ञान प्रयोगशालाओं, स्मार्ट क्लासरूम और विशाल पुस्तकालय का भ्रमण कराया। इस दौरान स्कूली बच्चों की उच्च शिक्षा से जुड़ी जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया। भ्रमण के विशेष सत्र में एनएसएस इकाई के विद्यार्थियों और स्कूली बच्चों ने मिलकर एक संयुक्त सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।विज्ञापनविज्ञापनइसमें हरियाणवी लोकगीतों और नृत्य से प्रदेश की समृद्ध संस्कृति की शानदार झलक पेश की गई। प्राचार्य मुनीष कुमार ने कहा कि इस प्रकार के शैक्षणिक भ्रमण स्कूली बच्चों के मन से कॉलेज को लेकर हिचकिचाहट दूर करते हैं और उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित करते हैं।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

सरकारी कॉलेज अलेवा ने स्कूली छात्रों के लिए शैक्षिक यात्रा का आयोजन किया | Achira News