Achira News Logo
Achira News

सरकार ने त्रासदी के बाद सहायता का संकल्प लिया, अग्नि सुरक्षा उपायों पर जोर दिया

Amar Ujala
सरकार ने त्रासदी के बाद सहायता का संकल्प लिया, अग्नि सुरक्षा उपायों पर जोर दिया
Full News
Share:

सीएम ने कहा, इस कठिन समय सरकार आपके साथ खड़ी, मिलेगी हरसंभव सहायताऔर पढ़ेंTrending Videosअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।विवेक विहार में हुए दर्दनाक अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने मंगलवार को पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना और गहरी संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस घटना को अत्यंत दुखद और हृदय विदारक बताते हुए कहा कि सरकार इस कठिन समय में प्रभावित परिवारों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है और उन्हें हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि इस त्रासदी को एक गंभीर चेतावनी के रूप में लिया है। उन्होंने संबंधित सभी विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस और प्रभावी कदम उठाए जाएं। खासतौर पर फायर सेफ्टी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। रेखा गुप्ता ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि राजधानी में सभी इमारतों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों में अग्नि सुरक्षा उपायों की समीक्षा की जाए और जहां भी कमी पाई जाए, वहां तुरंत सुधारात्मक कार्रवाई की जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि फायर सेफ्टी के नियमों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या समझौता बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस दुख को सहने की शक्ति देने की प्रार्थना भी की। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि न केवल पीड़ितों को राहत दी जाए, बल्कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए व्यवस्था को और मजबूत किया जाए।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

सरकार ने त्रासदी के बाद सहायता का संकल्प लिया, अग्नि सुरक्षा उपायों पर जोर दिया | Achira News