Achira News Logo
Achira News

सरकार ने हरमनबीर सिंह को अमृतसर में नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया

Amar Ujala
सरकार ने हरमनबीर सिंह को अमृतसर में नया पुलिस आयुक्त नियुक्त किया
Full News
Share:

सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक हरमनबीर सिंह डीआईजी बॉर्डर रेंज, अमृतसर के पद पर बने रहेंगे और इसके साथ ही उन्हें अमृतसर के पुलिस कमिश्नर का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है। वह गुरप्रीत सिंह भुल्लर की जगह यह जिम्मेदारी संभालेंगे।विज्ञापनआदेश में कहा गया है कि गुरप्रीत सिंह भुल्लर को फिलहाल डीजीपी कार्यालय में रिपोर्ट करने के निर्देश दिए गए हैं। उनकी अगली तैनाती के आदेश बाद में जारी किए जाएंगे।विज्ञापनसरकार ने सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपनी नई तैनाती पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए हैं। आदेश सक्षम प्राधिकारी की मंजूरी के बाद जारी किया गया है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.