Achira News Logo
Achira News

सूर्य ग्रहण 2026: वलयाकार'रिंग ऑफ फायर'ग्रहण राशि चिन्हों को प्रभावित करता है, ज्योतिषीय नियम लागू होते हैं

Republic Bharat
सूर्य ग्रहण 2026: वलयाकार'रिंग ऑफ फायर'ग्रहण राशि चिन्हों को प्रभावित करता है, ज्योतिषीय नियम लागू होते हैं
Full News
Share:

Surya Grahan 2026:ज्येतिष और विज्ञान दोनों की दृष्टि से सूर्य ग्रहण को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। वहीं साल 2026 का सबसे पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगने जा रहा है। यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा, जिसे 'रिंग ऑफ फायर' भी कहा जाता है। हालांकि यह ग्रहण भारत में दृश्यमान नहीं होगा, जिससे यहां 'सूतक काल' के कड़े नियम लागू नहीं होंगे, लेकिन ज्योतिषीय दृष्टि से इसका प्रभाव सभी राशियों पर पड़ेगा। अब ऐसे में सूर्य ग्रहण से पहले कुछ ऐसे काम हैं, जिसे करने से उत्तम परिणाम मिल सकते हैं। आइए जानते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान निकलने वाली किरणें भोजन और पानी को दूषित कर सकती हैं। ग्रहण शुरू होने से पहले ही घर में रखे दूध, दही, पके हुए भोजन और पीने के पानी में तुलसी के पत्ते डाल दें। माना जाता है कि तुलसी में नकारात्मक ऊर्जा को सोखने की अद्भुत क्षमता होती है, जिससे भोजन शुद्ध बना रहता है। भले ही ग्रहण भारत में न दिखे, लेकिन गर्भवती महिलाओं को मानसिक शांति और सुरक्षा के लिए कुछ नियमों का पालन करना चाहिए। ग्रहण काल के दौरान नुकीली चीजों जैसे– कैंची, चाकू या सुई का प्रयोग न करें। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण से पहले ही खुद को मानसिक रूप से तैयार कर लें और इस दौरान हनुमान चालीसा या अपने इष्ट देव का मंत्र जाप करें। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह ग्रहण कुंभ राशि में लगने जा रहा है, जहां सूर्य और राहु की युति 'ग्रहण योग' बना रही है। इसका सीधा असर व्यक्ति के स्वभाव और वाणी पर पड़ता है। ग्रहण से पहले और उस दौरान विवादों से बचने का संकल्प लें। किसी भी महत्वपूर्ण निवेश या बड़े व्यावसायिक फैसले को इस समय टाल देना ही समझदारी है, अन्यथा आर्थिक नुकसान हो सकता है। ये भी पढ़ें -Korean Skin Care Secrets: क्या है कोरियन गर्ल्स की बेदाग स्किन का राज, घर बैठे ऐसे पाएं ग्लास स्किन का फॉर्मूला ग्रहण के अशुभ प्रभावों को कम करने के लिए दान का विशेष महत्व है। ग्रहण शुरू होने से पहले दान की जाने वाली वस्तुएं जैसे गुड़, लाल मसूर या काले तिल अलग निकाल कर रख दें। ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान करके इन वस्तुओं का दान किसी जरूरतमंद को करें।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Republic Bharat

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

सूर्य ग्रहण 2026: वलयाकार'रिंग ऑफ फायर'ग्रहण राशि चिन्हों को प्रभावित करता है, ज्योतिषीय नियम लागू होते हैं | Achira News