Achira News Logo
Achira News

सूर्यकुमार यादव कप्तान के रूप में क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार

Dainik Jagran•
सूर्यकुमार यादव कप्तान के रूप में क्रिकेट में वापसी करने के लिए तैयार
Full News
Share:

पूर्व भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव लंबे समय बाद क्रिकेट में वापसी करने जा रहे हैं। वे कप्तान के तौर पर वापसी करेंगे। सूर्या को टी20 वर्ल्ड कप 2026 में जीत के बाद कप्तानी से हटा दिया गया था। यही नहीं उन्हें टीम इंडिया से भी खराब फॉर्म की वजह से ड्रॉप कर दिया गया था। अब उनकी क्रिकेट के मैदान पर वापसी हो सकती है। सूर्या की अगर बात करें, तो उन्होंने आखिरी बार कोई प्रोफेशनल क्रिकेट जून में खेला था। भारतीय टीम से ड्रॉप किए जाने के बाद सूर्या टी20 मुंबई लीग 2026 में खेलते हुए दिखाई दिए थे। वे 9 जून को आखिरी बार प्रतिस्पर्धी क्रिकेट खेले थे। इसके बाद मुंबई की रणजी टीम में उनका सेलेक्शन नहीं हुआ। सूर्या ने खुद को रणजी ट्रॉफी 2026 के लिए उपलब्ध बताया था। हालांकि, सेलेक्टर्स ने उन्हें इस टूर्नामेंट के लिए नहीं चुना लेकिन अब उनकी वापसी हो सकती है। पूर्व भारतीय कप्तान विजय हजारे ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में मुंबई की कप्तानी कर सकते हैं। टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक सूर्या को मुंबई के चयनकर्ता विजय हजारे और सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी के लिए कप्तान बनाने पर विचार कर रहे हैं। बता दें कि मुंबई सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में 14 नवंबर से अपने अभियान का आगाज करेगी। मुंबई का सामना हैदराबाद से होगा और सूर्या इस मुकाबले में कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। राजेश पवार की अध्यक्षता वाली चयन समिति सूर्या को कप्तान के तौर पर चुन सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) आने वाले कुछ दिनों में स्क्वाड का एलान करेगा। टीम 11 नवंबर को कोलकाता के लिए रवाना हो सकती है, जहां हैदराबाद और मुंबई के बीच मुकाबला खेला जाना है। यादव को रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में नहीं चुना गया था। उन्होंने सेलेक्शन के लिए उपलब्ध बताया था लेकिन चयनकर्ताओं ने लंबे समय से रेड बॉल क्रिकेट नहीं खेलने की वजह से उन्हें रणजी ट्रॉफी के लिए नहीं चुना था। सेलेक्टर्स का मानना था कि उन्होंने पिछले 18 महीनों से कोई रेड बॉल मैच नहीं खेला था, जिसकी वजह से उन्हें लय हासिल करने में परेशानी होती। यही नहीं ये रिपोर्ट भी सामने आई थी कि उन्होंने ट्रेनिंग कैंप में भी हिस्सा नहीं लिया था और उसके बाद उन्हें टीम में नहीं चुना गया था। IND vs NZ: रोहित शर्मा दूसरे वनडे में करेंगे वो कारनामा, जो कोई नहीं कर पाया; वेलिंग्टन का मैदान बनेगा ऐतिहासिक रिकॉर्ड का गवाह CSK-SRH के बीच चार प्लेयर्स की अदला-बदली, लियाम लिविंगस्टन 7 करोड़ का नुकसान झेल पहुंचे चेन्नई

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.