पीड़िता ने पिछले दिनों जनसुनवाई के दौरान पुलिस लाइन में सीओ सिटी रणधीर मिश्रा से गुहार लगाई थी। बताया था कि वह जीएनएम कोर्स कर वाराणसी के एक हॉस्पिटल में नर्सिंग करती थी। वहां भदोही के कसियापुर-सुरियांवा निवासी सुजीत बिंद भी नर्स का काम करता था। इसी दौरान दोनों में अच्छी जान-पहचान हो गई। इसका फायदा उठाकर उसने उससे 80 हजार रुपये मांगे। कहा कि दो-तीन महीने में वापस कर देंगे।विज्ञापनरुपये देने के बाद दो अप्रैल को जब उसने तगादा किया तो उसकी अश्लील फोटो व वीडियो वायरल करने की धमकी दी जाने लगी। चार अप्रैल को आरोपी ने इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर उसकी अश्लील फोटो वायरल कर दी। जब उसने फोन कर फोटो हटाने के लिए कहा तो एक लाख रुपये मांगे। राबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
सार्वजनिक सुनवाई के दौरान पीड़ित ने पुलिस अधिकारी से संपर्क किया
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.