Achira News Logo
Achira News

सुल्तानपुर का मौसम अचानक बदल गया, बारिश और तेज हवाएं आईं

Amar Ujala
सुल्तानपुर का मौसम अचानक बदल गया, बारिश और तेज हवाएं आईं
Full News
Share:

सुल्तानपुर। जिले में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट लेकर आम जनजीवन के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ा दी। सुबह से आसमान में घने बादल छाए रहे और कई इलाकों में रिमझिम से लेकर हल्की बारिश हुई। दिन चढ़ने के बावजूद सूरज बादलों के पीछे छिपा रहा। बारिश के साथ तेज रफ्तार पछुआ हवा ने ठंड बढ़ा दी, जिससे दिन में भी लोगों को गलन का अहसास हुआ।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंशहर के साथ ग्रामीण अंचल में भी मौसम का असर साफ नजर आया। सुबह स्कूल जाने वाले बच्चे भी परेशान नजर आए। सुबह करीब साढ़े 11 बजे मौसम का मिजाज बदला और हवा के साथ बूंदाबांदी होने लगी। पश्चिमी हवा की तेज रफ्तार से खुले साधनों और दोपहिया वाहनों से चलने वालों को खासी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम में बदलाव के बावजूद तापमान में ज्यादा गिरावट नहीं आई।विज्ञापनविज्ञापनमौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 19.0 डिग्री और न्यूनतम 11.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि, नमी और तेज हवा के चलते ठंड सामान्य से अधिक महसूस हुई।किसानों ने बारिश के बताए नफा-नुकसानमंगलवार को मौसम में आए बदलाव से किसानों की चिंता बढ़ा दी है। किसान गजराज तिवारी, रामप्यारे वर्मा, जंगली मौर्य, मो. अंसार और धर्मराज यादव ने कहा कि इस समय सरसों और लाही की फसलों में फूल आ चुके हैं। हल्की बारिश तक नुकसान नहीं है, लेकिन यदि तेज बारिश या ओलावृष्टि हुई तो फूल झड़ जाएंगे। जिससे पैदावार प्रभावित होगी। बल्दीराय के निसासिन गांव के किसान देवी प्रसाद चौधरी ने बताया कि बारिश से गेहूं, चना, मसूर आदि फसलों को फायदा हुआ है। अधिक बरसात होने से आलू के सड़ने का भी खतरा है।आज भी बूंदाबांदी के आसारआचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक डॉ. अमरनाथ मिश्र ने बताया कि यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ से हुआ है। कहा कि मंगलवार को 5.2 मिमी बारिश हुई। बुधवार को भी हल्का कोहरा/हल्के से मध्यम बादल छाए रहने के साथ ही बूंदाबांदी की संभावना है। हवा सामान्य गति से पश्चिमी चलने के आसार हैं।कीचड़ में सनी सड़कें, बढ़ी मुसीबतमंगलवार को हुई हल्की बारिश ने शहर की सड़कों की पोल खोल दी। सब्जी मंडी, बस स्टेशन, डाकखाना चौराहा, जीएन रोड, पंचरास्ता और नार्मल चौराहा समेत कई इलाकों में सड़कें कीचड़ से सन गईं। इससे लोगों को आवाजाही में भारी परेशानी उठानी पड़ी। कादीपुर से खरीदारी करने आए शुभम मिश्र ने बताया कि सब्जी मंडी के पास बाइक फिसलते-फिसलते बची। मनोज कुमार ने कहा कि चौक में खरीदारी के दौरान कीचड़ के कारण गिरने की नौबत आ गई। इसके अलावा रामअवतार और दुकानदार सतीश वर्मा ने भी फिसलन से दुर्घटना की आशंका जताई।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

सुल्तानपुर का मौसम अचानक बदल गया, बारिश और तेज हवाएं आईं | Achira News