Achira News Logo
Achira News

सविता पूनिया ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों का नया रिकॉर्ड बनाया

ABP News
सविता पूनिया ने भारतीय महिला हॉकी खिलाड़ी द्वारा खेले गए सबसे अधिक अंतरराष्ट्रीय मैचों का नया रिकॉर्ड बनाया
Full News
Share:

भारतीय महिला हॉकी में सविता पूनिया ने एक ऐसा मुकाम हासिल कर लिया है, जो लंबे समय तक याद रखा जाएगा. एशियन गेम्स में इंडोनेशिया के खिलाफ मैदान पर उतरते ही सविता ने 321 अंतरराष्ट्रीय मैच पूरे कर लिए और वंदना कटारिया को पीछे छोड़ते हुए भारत की सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाली महिला हॉकी खिलाड़ी बन गईं. खास बात ये है कि रिकॉर्ड उन्होंने टीम की 17-1 की शानदार जीत के दौरान बनाया. सविता ने पूर्व भारतीय खिलाड़ी वंदना कटारिया को पीछे छोड़ते हुए यह उपलब्धि हासिल की. वंदना के नाम 320 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने का रिकॉर्ड था. सविता ने उज्बेकिस्तान के खिलाफ पिछले मुकाबले में ही वंदना के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली थी. इसके बाद इंडोनेशिया के खिलाफ मैदान में उतरते ही उन्होंने नया रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. रिकॉर्ड बनाने के बाद सविता ने इसे सिर्फ अपनी कामयाबी नहीं माना. उन्होंने वंदना कटारिया को अपना आदर्श बताया और उनके जज्बे की तारीफ की. सविता ने कहा कि वंदना चोट लगने के बाद भी जिस हिम्मत के साथ मैदान पर लौटती थीं, वो उनके लिए हमेशा प्रेरणा रही हैं. उनके रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना सविता और उनके परिवार के लिए खुशी की बात है. 36 साल की सविता ने 2009 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय हॉकी में डेब्यू किया था. इसके बाद वो टीम की अहम खिलाड़ी बनीं और लंबे समय तक कप्तानी की जिम्मेदारी भी संभाली. इस दौरान उन्होंने कई बड़े टूर्नामेंट में भारत के तरफ से खेला. इसी साल उन्हें देश के चौथे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्म श्री से भी सम्मानित किया गया. भारतीय महिला टीम ने एशियन गेम्स में अब तक दोनों मुकाबले बड़े फर्क से जीते हैं. भारत ने पहले उज्बेकिस्तान को 19-0 से हराया और फिर इंडोनेशिया को 17-1 से मात दी. अब टीम 23 सितंबर को थाईलैंड से भिड़ेगी. इसके बाद भारत का सामना जापान और सिंगापुर से होगा. उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: ABP News

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.