कांगड़ा: पहाड़ों पर ट्रैकिंग या सैर करते वक्त अगर आपको जमीन पर पेड़ की कोई सूखी जड़ या अजीब-सी लकड़ी दिखे, तो उसे छेड़ने की गलती कतई मत कीजिएगा! हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से सामने आए एक वाकये ने इस बात को एकदम सच साबित कर दिया है। यहां गहलियां इलाके के लोग जिसे अब तक पेड़ की 'सूखी जड़' समझकर इग्नोर कर रहे थे, वो असल में 5-6 विशालकाय अजगरों का 'रेस्टिंग स्पॉट' निकला।पत्थर मारा तो 'जिंदा' हो गई जड़रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह खौफनाक नजारा कलोथरे वाली माता मंदिर के पास देखने को मिला। जमीन पर एक साथ कई मोटी-मोटी चीजें लिपटी हुई पड़ी थीं। पहली नजर में यह बिल्कुल किसी पुराने पेड़ की उलझी हुई जड़ों जैसा लग रहा था, इसलिए किसी को शक नहीं हुआ।लेकिन अचरज तब हुआ जब किसी ने उस गुच्छे की तरफ एक पत्थर फेंका। पत्थर लगते ही वो पूरा का पूरा गुच्छा अचानक हिलने लगा! तब जाकर लोगों के होश उड़े कि ये कोई जड़ नहीं, बल्कि एक साथ कुंडल मारकर बैठे कई बड़े अजगर हैं।वायरल हुआ वीडियो, वन विभाग अलर्ट परचश्मदीदों का कहना है कि उस झुंड में करीब 5 से 6 विशाल अजगर थे। हलचल होते ही ये सारे अजगर तेजी से अलग हुए और जंगल की तरफ रेंग गए। वहां मौजूद कुछ लोगों ने इस पूरे वाकये को अपने मोबाइल में कैद कर लिया और अब यह वीडियो इंटरनेट पर वायरल है। मंदिर और जंगल के आसपास रहने वाले लोगों में दहशत है, जिसके बाद वन विभाग के अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है।जहर नहीं, जकड़न से लेते हैं जानView this post on InstagramA post shared by Rakesh Thakur (@rakeshsolan)एक ही जगह पर इतने सारे बड़े अजगरों का एक साथ दिखना बहुत दुर्लभ है। अजगर दुनिया के सबसे बड़े और ताकतवर सांपों में गिने जाते हैं, लेकिन इनमें जहर नहीं होता। ये अपने शिकार को डसते नहीं, बल्कि अपने भारी-भरकम और गठीले शरीर से उसे जकड़ लेते हैं। ये कुंडली मारकर इतना दबाव बनाते हैं कि शिकार का दम घुट जाता है।हालांकि, ये खूंखार दिखते जरूर हैं, लेकिन जब तक इन्हें छेड़ा या उकसाया न जाए, ये इंसानों पर हमला नहीं करते। ये चूहे और अन्य छोटे जानवरों को खाकर इकोसिस्टम का बैलेंस बनाए रखते हैं।
सावधानः कांगड़ा पहाड़ों में सूखे पेड़ की जड़ों या अजीब लकड़ी को न छुएं।
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.