Achira News Logo
Achira News

सावन सोमवर व्रतः आध्यात्मिक विकास और शुद्धि का महीना

Dainik Jagran
सावन सोमवर व्रतः आध्यात्मिक विकास और शुद्धि का महीना
Full News
Share:

सावन का पवित्र महीना शुरू हो चुका है और 3 अगस्त 2026 को सावन का पहला सोमवार है। सनातन धर्म में सावन सोमवार व्रत का विशेष महत्व है। माना जाता है कि जो भक्त इस पूरे महीने भक्ति-भाव से सोमवार का व्रत रखते हैं और भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करते हैं, शिव जी उनके सभी कष्ट दूर कर देते हैं। सावन सोमवार व्रत में पूरी तरह सात्विक और फलाहार भोजन किया जाता है: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सावन सोमवार का व्रत रखने से भगवान शिव की असीम कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख, शांति व समृद्धि आती है। शास्त्रों के अनुसार, इस व्रत के प्रभाव से पारिवारिक क्लेश दूर होते हैं और मनचाहा जीवनसाथी मिलता है। इसके अलावा, शिवलिंग पर गन्ने के रस या दूध से रुद्राभिषेक करने से व्यापार और करियर में तरक्की के नए मार्ग खुलते हैं। वहीं, स्वास्थ्य की दृष्टि से भी सावन के महीने में व्रत रखने से पाचन तंत्र मजबूत होता है और शरीर से हानिकारक टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं, जिससे मानसिक और शारीरिक शुद्धि होती है। सावन के पहले सोमवार पर अमरोहा के मंदिरों में उमड़ा जनसैलाब, भक्तों ने लगाए हर-हर महादेव के जयकारे सावन सोमवार पूजा 2026: शुभ मुहूर्त, आवश्यक सामग्री और महादेव को प्रसन्न करने के आसान उपाय

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.