Achira News Logo
Achira News

स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंटः दून वैली और सिटी यंग्स ने हासिल की जीत

Amar Ujala
स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंटः दून वैली और सिटी यंग्स ने हासिल की जीत
Full News
Share:

- फुटबाल टूर्नामेंट में खेले गए दो मुकाबलेऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंमाई सिटी रिपोर्टरदेहरादून। स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबाल टूर्नामेंट में दून वैली ने दून स्टार को 2-1 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। वहीं, दूसरे मैच में सिटी यंग्स ने एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग को 6-3 से हराया। पवेलियन ग्राउंड में चल रहे टूर्नामेंट में मंगलवार को दून वैली व सिटी यंग्स के बीच पहला मैच खेला गया। खेल के 29वें मिनट में दून स्टार के फॉरवर्ड अमृत ने गोल दागकर टीम को 1-0 के बढ़त दिलाई। 44वें मिनट में दून वैली के फॉरवर्ड अनुराग ने गोल करते हुए मैच 1-1 से बराबरी पर ला दिया। 70वें मिनट में दून वैली के अल जैली ने गोल दाग टीम की 2-1 से जीत सुनिश्चित कर दी। दून वैली के अनुराग को मैन ऑफ द मैच चुना गया। दूसरा मैच सिटी यंग्स व एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग के बीच खेला गया। 26वें मिनट में एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग के फॉरवर्ड अमन ने गोल दाग टीम का खाता खोला। 32वें मिनट में सिटी यंग्स के गौरव ने गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर दिया। 37वें मिनट में एक बार फिर अमन ने गोल दागकर एडोर्न गढ़वाल स्पोर्टिंग को 2-1 से आगे कर दिया। 62वें मिनट में सिटी यंग्स के प्रदीप ने गोल दागकर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया। निर्धारित समय तक यही स्थिति रही। टाईब्रेकर तक खींचे मैच में सिटी यंग्स ने 4-1 से बाजी मारी। सिटी यंग्स के प्रदीप को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

स्वामी विवेकानंद मेमोरियल फुटबॉल टूर्नामेंटः दून वैली और सिटी यंग्स ने हासिल की जीत | Achira News