Achira News Logo
Achira News

सोशल मीडिया का जन्म-मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक की शुरुआत की

Aaj Tak
सोशल मीडिया का जन्म-मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक की शुरुआत की
Full News
Share:

आज के दिन ही 4 फरवरी 2004 को हावर्ड विश्वविद्यालय के एक छात्र ने एक ऐसी सोशल नेटवर्किंग साइट ईजाद की, जिसने सोशल मीडिया युग को जन्म दिया. इस छात्र का नाम मार्क जकरबर्ग था. इसने फेसबुक नाम की एक सोशल मीडिया वेबसाइट लॉन्च की थी. इसका मकसद हार्वर्ड के छात्रों को आपस में जोड़ना था. आज इस नाम से हर कोई वाकिफ है. इसके बाद से लोगों के ट्रेंड में छाने और वायरल होने की कहानियां शुरू हो गई. इसने कई लोगों को सेलिब्रिटी बना दिया. 4 फरवरी 2004 को लॉन्च होने के दूसरे ही दिन एक हजार से अधिक लोगों नेफेसबुकपर रजिस्ट्रेशन करा लिया था. यह तो बस शुरुआत थी. अब फेसबुक के नाम से जानी जाने वाली यह वेबसाइट तेजी से इतिहास की सबसे महत्वपूर्ण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म में से एक बन गई है. आज, फेसबुक दुनिया की सबसे मूल्यवान कंपनियों में से एक है. इसके 2 अरब से ज्यादा एक्टिव यूजर हैं. अब मेटा हो गया है नामफेसबुक देखते ही देखते एक विशाल सोशल मीडिया नेटवर्क बन गया. आज इसका नाम भी बदल चुका है. अब फेसबुक को चलाने वाली कंपनी का नाम मेटा है. यह अभी भीमार्क जकरबर्गके स्वामित्व में चल रहा है. यह भी पढ़ें:जब अश्वेत अमेरिकियों को मतदान का अधिकार मिला, अमेरिकी संविधान में हुआ था 15वां संशोधन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

सोशल मीडिया का जन्म-मार्क जुकरबर्ग ने फेसबुक की शुरुआत की | Achira News