Achira News Logo
Achira News

सोशल मीडिया विवाद पर भड़की हिंसाः सुल्तानपुरी घटना में मोमो की दुकान को निशाना बनाया गया

Amar Ujala
सोशल मीडिया विवाद पर भड़की हिंसाः सुल्तानपुरी घटना में मोमो की दुकान को निशाना बनाया गया
Full News
Share:

सुल्तानपुरी की घटना, हमलावरों ने मोमोज सहित अन्य समान भी फेंके, पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की पहचान करने में जुटीऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंअमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली।सुल्तानपुरी इलाके में बुधवार की रात कुछ बदमाशों ने पुरानी रंजिश में सोशल मीडिया पर पोस्ट हुए विवाद के बाद मोमोज स्टॉल पर फायरिंग की और सामान फेंककर भाग गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की और पीड़ित इरफान की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया। पुलिस आरोपियों की पहचान करने के बाद उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।बाहरी जिला पुलिस उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि बुधवार रात करीब 10.44 बजे पुलिस को गोलीबारी किए जाने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही सुल्तानपुरी थाना पुलिस ए ब्लॉक सुल्तानपुरी पहुंची। जहां सूचना देने वाला इरफान मौजूद था। उसने बताया कि वह ए ब्लॉक इलाके में अपने परिवार के साथ रहता है और ए-4 ब्लॉक रोड पर मोमोज का एक फूड स्टॉल चलाता है। उसने आरोप लगाया कि कुछ लोग अचानक उसके फूड स्टॉल पर आए और उसके खाने का सामान फेंक दिया। एक हमलावर ने भागने से पहले हवा में गोली चलाई। हालांकि गोलीबारी में कोई हताहत नहीं हुआ।विज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

सोशल मीडिया विवाद पर भड़की हिंसाः सुल्तानपुरी घटना में मोमो की दुकान को निशाना बनाया गया | Achira News