पात्रता का आधार जरूरी योग्यता / शर्त शैक्षणिक योग्यता विज्ञान या इंजीनियरिंग में पीएचडी मेडिकल डिग्री MD, MS, MDS या MVSc डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं नौकरी की शर्त किसी मान्यता प्राप्त संस्थान, राष्ट्रीय प्रयोगशाला या शोध एवं विकास संस्थान में नियमित शैक्षणिक या शोध पद होना चाहिए संस्थान से जुड़ने की तारीख उम्मीदवार ने तय समय के भीतर संस्थान में काम शुरू किया हो विशेष छूट इस आवेदन चक्र में एक बार की छूट दी गई है छूट के तहत पात्रता 1 फरवरी 2023 या उसके बाद संस्थान से जुड़े उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं पात्रता का आधार शर्त अधिकतम उम्र 42 साल उम्र में छूट SC, ST, OBC, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को 3 साल भारतीय शोधकर्ता आवेदन कर सकते हैं PIO और OCI उम्मीदवार तय शर्तों के साथ आवेदन कर सकते हैं सह-प्रधान शोधकर्ता (Co-PI) PIO और OCI उम्मीदवारों के साथ भारत के किसी संस्थान से जुड़ा Co-PI होना जरूरी है तीन साल के लिए मिलने वाली 60 लाख रुपये तक की सहायता में ओवरहेड खर्च शामिल नहीं है। इस राशि का इस्तेमाल शोध उपकरण खरीदने, परियोजना में काम करने वाले कर्मचारियों, जरूरी सामग्री, यात्रा और अन्य आकस्मिक खर्चों के लिए किया जा सकता है। योजना के तहत ओपन-एक्सेस शोध प्रकाशन और पेटेंट दाखिल करने के खर्च में भी मदद मिल सकती है। परियोजना से जुड़े काम के लिए विदेश यात्रा की अनुमति भी है। हालांकि, अनुदान का इस्तेमाल योजना के नियमों के अनुसार ही किया जा सकेगा। उम्मीदवारों का चयन विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के आधार पर किया जाएगा। आवेदन के साथ जमा किए गए शोध प्रस्ताव में उम्मीदवार को अपने काम की योजना और उद्देश्य बताने होंगे। समिति प्रस्तावों की समीक्षा कर चयन के लिए सिफारिश करेगी। यह योजना एक बार मिलने वाला करियर अनुदान है और इसके तहत शोध परियोजना की अवधि बढ़ाई नहीं जा सकती। इच्छुक उम्मीदवार आवेदन करने से पहले पात्रता, दस्तावेज और अनुदान से जुड़े नियमों को ध्यान से पढ़ लें। आवेदन की अंतिम तारीख 2 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे है।
संस्थान में अनुसंधान पद के लिए पात्रता मानदंड
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.