संसद के बजट सत्र में सरकार और विपक्ष के बीच जारी गतिरोध के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी 4 फरवरी को शाम 5 बजे लोकसभा को संबोधित करेंगे. पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर जवाब देंगे. सूत्रों के मुताबिक, सरकार तय शेड्यूल के मुताबिक ही प्रधानमंत्री का जवाब दिलाने पर अड़ी है. बीते दो दिनों से लोकसभा में हंगामे के कारण कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी. इसके बाद मंगलवार को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मंत्रियों के एक समूह ने मुलाकात भी की थी, ताकि प्रधानमंत्री का जवाब तय समय पर हो सके. हंगामे के बाद 8 सांसद सस्पेंड मंगलवार को लोकसभा में भारी हंगामे के बाद कांग्रेस के 7 और CPI(M) के 1 सांसद को पूरेबजट सत्रके लिए सस्पेंड कर दिया गया. सस्पेंड सांसदों पर सचिव-जनरल की टेबल पर चढ़ने, कागज फाड़ने और आसन की ओर उछालने का आरोप है.
संसदीय गतिरोध के बीच लोकसभा को संबोधित करेंगे पीएम मोदी
Aaj Tak•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Aaj Tak
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.