Achira News Logo
Achira News

सहकारी समिति के सचिवों ने गोपेश्वर में रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया

Amar Ujala
सहकारी समिति के सचिवों ने गोपेश्वर में रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया
Full News
Share:

गोपेश्वर। जिला सहकारी बैंक गोपेश्वर के सभागार में सहकारी समितियों के सचिवों को तीन दिवसीय रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रशिक्षण के द्वितीय दिवस समिति के सचिवों को ऑनलाइन बैंकिंग सहित कई तरह के कार्यों का प्रशिक्षण दिया गया।और पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंप्रशिक्षण के दौरान पैक्स कंप्यूटरीकरण के महत्व, उद्देश्य और उसके माध्यम से कार्य प्रणाली में आने वाले सुधारों की जानकारी दी गई। प्रशिक्षक मनोज सिंह और नीरज बिष्ट ने कंप्यूटर आधारित कार्यों का व्यवहारिक प्रशिक्षण दिया, सॉफ्टवेयर के उपयोग से डाटा एंट्री, रिपोर्ट तैयार करना और त्रुटियों के निवारण की प्रक्रिया को समझाया गया। प्रतिभागियों से फीडबैक भी लिया गया। जिला सहकारी बैंक के सचिव/महाप्रबंधक सूर्य प्रकाश सिंह ने कहा कि इस प्रशिक्षण से समिति सचिवों की कार्य कुशलता और अधिक होगी। इस दौरान उप महाप्रबंधक विश्व विजय सिंह, जिला विकास प्रबंधक (नाबार्ड) श्रेयांश जोशी सहित चमोली व रुद्रप्रयाग जिले की सहकारी समितियों के सचिव व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। संवादविज्ञापनविज्ञापन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

सहकारी समिति के सचिवों ने गोपेश्वर में रिफ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया | Achira News