Achira News Logo
Achira News

हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हत्याः बाइक पर सवार दोस्त ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी

Amar Ujala
हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में हत्याः बाइक पर सवार दोस्त ने व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी
Full News
Share:

ये भी पढ़ें-एमपी: ओबीसी और ST से नौकरी पाने पर रघुवीर मीना पर FIR, पूर्व MLA पत्नी ममता सिंधिया पर भड़कीं, दी बड़ी चेतावनीविज्ञापनपुलिस के मुताबिक हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी निवासी ताशी रविवार सुबह अपने दो दोस्तों अलीम उर्फ अल्लू और एक अन्य युवक के साथ मछली पकड़ने गया था। वापसी में ताशी बाइक के बीच में बैठा था, जबकि अलीम पीछे बैठा था। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पास अलीम ने अचानक पिस्टल निकाली और ताशी की कनपटी से सटाकर गोली मार दी। गोली लगते ही ताशी चलती बाइक से सड़क पर गिर गया। सिर में गोली लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।विज्ञापनये भी पढ़ें-राहुल के कार्यक्रम में मिमिक्री पर सियासी संग्राम,BJP बोली-माफी मांगें; कांग्रेस ने कहा-विवाद खड़ा करना गलतवारदात के बाद अलीम मौके से सीधे फरार नहीं हुआ। उसने बाइक चला रहे अपने तीसरे साथी को पिस्टल दिखाकर धमकाया और उसे सिंधी कॉलोनी चौराहे तक ले जाने के लिए मजबूर किया। वहां पहुंचने के बाद वह बाइक से उतरकर फरार हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही निशातपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।ये भी पढ़ें-मध्यप्रदेश: बोत्सवाना से आई CCB-2 को मिला ‘राधा’ नाम, गांधी सागर में अब दो नर और दो मादा; MP में 56 चीतेपुलिस की शुरुआती जांच में हत्या के पीछे पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। बताया जा रहा है कि करीब 15 दिन पहले ताशी और अलीम के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। उस समय मामला शांत हो गया था, लेकिन पुलिस को आशंका है कि अलीम ने इसी विवाद की रंजिश को लेकर हत्या की।ये भी पढ़ें-मध्यप्रदेश: राहुल गांधी के कार्यक्रम पर CM मोहन यादव का पलटवार, बोले- तथ्यों के बजाय सुनाई दी ‘झूठ की गूंज’पुलिस ने बाइक चला रहे युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। उससे वारदात से पहले और बाद की पूरी गतिविधि के बारे में जानकारी ली जा रही है। मुख्य आरोपी अलीम उर्फ अल्लू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। फिलहाल पुलिस हत्या की वजह, वारदात में इस्तेमाल पिस्टल और आरोपी के घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.