Achira News Logo
Achira News

होंडा ने ई. आई. सी. एम. ए. 2026 में मोटरसाइकिलों के लिए उन्नत चालक सहायता प्रणाली (ए. डी. ए. एस.) प्रौद्योगिकी का अनावरण किया

Dainik Jagran•
होंडा ने ई. आई. सी. एम. ए. 2026 में मोटरसाइकिलों के लिए उन्नत चालक सहायता प्रणाली (ए. डी. ए. एस.) प्रौद्योगिकी का अनावरण किया
Full News
Share:

Honda ने EICMA 2026 में मोटरसाइकिलों के लिए अपनी नई ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम्स / Advanced Driver Assistance Systems) टेक्नोलॉजी पेश की है। कंपनी ने इसे होंडा सेंसिंग राइड (Honda Sensing Ride) नाम दिया है। इस तकनीक की मदद से मोटरसाइकिल राइडर को आसपास चल रहे वाहनों की जानकारी, संभावित टक्कर की चेतावनी और जरूरत पड़ने पर ब्रेकिंग असिस्टेंस मिलेगी। इसमें मोटरसाइकिल के आगे और पीछे मिलीमीटर वेव रेडार सेंसर लगाए गए हैं। इस तकनीक को सबसे पहले अपनी 2027 Honda CRF1150L Africa Twin Adventure Sports में पेश करेगी। आइए विस्तार में जानते हैं कि यह तकनीक किस तरह से काम करेगी। होंडा सेंसिंग राइड कंपनी की कारों में मिलने वाली Honda Sensing टेक्नोलॉजी पर बेस्ड है, जिसे खासतौर पर दोपहिया वाहनों के लिए तैयार किया गया है। इसमें फ्रंट और रियर रडार सेंसर आसपास के ट्रैफिक की निगरानी करते हैं। इस सिस्टम में कुल 10 फंक्शन दिए गए हैं, जो राइडिंग के दौरान सुरक्षा और सुविधा बढ़ाने में मदद करेंगे। इनमें एडैप्टिव क्रूज़ कंट्रोल, टक्कर चेतावनी और आपातकालीन ब्रेक असिस्ट जैसे फीचर्स शामिल हैं। Honda की नई ADAS टेक्नोलॉजी में राइडर की सुविधा और सुरक्षा के लिए कई एडवांस फीचर्स शामिल किए गए हैं। Honda सबसे पहले अपनी 2027 CRF1150L Africa Twin Adventure Sports में Sensing Ride टेक्नोलॉजी देगी। कंपनी की योजना भविष्य में इस सिस्टम को अपनी दूसरी मोटरसाइकिलों तक पहुंचाने की भी है। हालांकि, अभी तक कंपनी ने अन्य मॉडल्स में इसे पेश करने की समयसीमा या उनके नामों का खुलासा नहीं किया है। Honda ने पेश किया नया स्कूटर ADV 125; मिलेगा 47km का माइलेज, हीटेड ग्रिप्स जैसे फीचर्स और 4 कलर ऑप्शन

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Dainik Jagran

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.