मामला थाना बिसरख क्षेत्र के अपराध से जुड़ा है। 11 दिसंबर 2023 को धनंजय ने अपने भाई सुमंजय की हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। एफआईआर में बताया गया कि 10 दिसंबर 2023 की रात आरोपी पुनीत, विवेक और अमन उसके कमरे पर आए और सुमंजय को अपने साथ ले गए। उस समय धनंजय के अलावा दीपक वर्मा, सुदेश और हृदेश भी मौके पर मौजूद थे।विज्ञापनअगले दिन जब सुमंजय वापस नहीं लौटा तो धनंजय ने तीनों आरोपियों से उसके बारे में पूछा। आरोपी टालमटोल करते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने कथित रूप से यह कह दिया कि सुमंजय उनसे लगातार पैसे मांगता था और उन्होंने उसका "काम तमाम" कर दिया है। इसके बाद धनंजय ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई।विज्ञापनजांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया खा। आरोपियों की निशानदेही पर सुमंजय का शव नाले से बरामद किया गया था। आरोपियों ने हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने की नीयत से शव को नाले में फेंक दिया गया था। मृतक को अंतिम बार आरोपियों के साथ जाते हुए देखा था। अदालत ने पाया कि युवक को अंतिम बार आरोपियों के साथ देखा गया था।इसके अलावा शव की बरामदगी भी आरोपियों की निशानदेही पर होना दर्शाया गई थी। आरोपियों द्वारा मृतक के क्रेडिट कार्ड से मोबाइल खरीदने की बात सामने आई थी। एडीजीसी अपराध शिल्पी भदौरिया ने बताया कि मामले में मामले में 12 गवाह पेश किए थे। इस कारण अधिकतम सजा की मांग की थी। दोनों पक्षों की दलील सुनने के बाद अदालत ने आरोपियों को दोषी करार देकर सजा सुनाई है।मूलरूप से एटा सुमंजय (24) भाई धनंजय के साथ पुराना हैबतपुर गांव में किराये पर रहता था। सुमंजय ग्रेनो वेस्ट के रिटेल स्टोर में सेल्समैन था। उसने कैब चालक दोस्त अमन को अपने क्रेडिट कार्ड से किस्तों पर मोबाइल दिलाया था। हालांकि अमन ने सुमंजय को किस्त नहीं दी। मोबाइल की किस्त सुमंजय के खाते से कट रही थी। सुमंजय ने अमन से रुपये मांगे तो दोनों में विवाद हो गया था। अमन ने अपने दो अन्य साथी पुनीत व विवेक के साथ मिलकर सुमंजय की हत्या की थी। अमन ने रूमाल से गला दबाकर सुमंजय की हत्या की थी।
हत्या का मामला सामने आयाः भाई ने लापता रिश्तेदार के नाले में मृत पाए जाने की सूचना दी
Amar Ujala•

Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.