शिवपूजन सिंह, प्रयागराज:यूपी के प्रयागराज में आठ साल के शायन की हत्या का राज खुल गया है। नीम सराय इलाके की पीडीए कॉलोनी में शनिवार को देर शाम आठ वर्षीय अयान की संदिग्ध परिस्थितियों में डेडबॉडी मिली थी। मासूम अयान की बेरहमीपूर्वक पिटाई के बाद गला घोंट कर हत्या कर दिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने अयान कीमां सीमा और उसके प्रेमी अवैदुल हकको अरेस्ट कर लिया है।सीमा और अवैदुल हक ने जो खुलासा किया, उसे सुनकर लोगों की आंखों में आंसू आ गए। दोनों ने मासूम अयान के ऊपर जुल्मों सितम की इंतहा कर दिया था। सीमा का अपने पति मुसर्रत से तलाक का केस चल रहा है। यह सीमा का तीसरा निकाह था। इससे पहले भी उसके दो बार तलाक हो चुके हैं। सीमा और मुसर्रत से 4 बच्चे हैं। सबसे बड़ी ग्यारह वर्षीय लड़की आलिया और 3 लड़के शायन, शबान और अरशान हैं।बड़े वकील का जूनियर है अवैदुल हकसीमा और मुसर्रत के बीच फैमिली कोर्ट में मुकदमा चल रहा है जिसकी पैरवी के सिलसिले में अवैदुल हक से सीमा की मुलाकात हुई। अवैदुल हक कानून की पढ़ाई कर रहा है और एक बड़े वकील के यहां जूनियर है। धीरे-धीरे दोनों के बीच अंतरंग संबंध बन गए। सीमा पास ही एक घर में प्राइवेट नर्स के तौर पर मरीज की देखभाल और घरेलू काम करती है।शायन करता था अवैध संबंध का विरोधअवैदुल हक सीमा के घर में बेरोक-टोक आता-जाता था। सीमा मोहल्ले में अवैदुल हक को अपना भाई बताती थी। बच्चे उसको मामू कहते थे, लेकिन शायन चीजों को समझने लगा था। वह घर के अंदर अपनी मां और उसके प्रेमी के बीच संबंधों की शिकायत करता था। कुछ बात पड़ोस के लोगों को भी पता चल गई थी। इस खुन्नस में अवैदुल हक शायन की क्रूरतापूर्वक बेल्ट और क्रिकेट के बल्ला आदि से पिटाई करता था। सीमा भी चिमटा गर्म कर उसके नाजुक अंगों को दाग देती थी।छह महीने तक चलती रही प्रताड़नाकरीब छह महीने से सीमा अपने प्रेमी के साथ मिलकर शायन और अन्य छोटे भाइयों को इसी तरह से प्रताडि़त कर रही थी। मोहल्ले वाले जब कुछ बोलते तो सीमा कहती थी कि पढ़ाई के लिए पिटाई करती है। आप लोगों से क्या मतलब है।मोहल्ले वालों के सामने सीमा ने किया ड्रामाशनिवार की शाम को अवैदुल हक ने बच्चों को फिर पढ़ाई के बहाने बेरहमी से पीटा। शायन को बेल्ट और बैट से मारा। चिमटा गर्म कर पीठ में छुआ दिया। शायन जब जोर-जोर चीखने चिल्लाने लगा तो उसका गला और मुंह दबा कर सीढ़ी से नीचे फेंक दिया जिससे उसकी मौत हो गई। बचने के लिए मां और प्रेमी ने ड्रामा किया। मोहल्ले वालों को बताया कि पिटाई के डर से बच्चा भागा और नीचे गिर गया।मोहल्ले वालों ने पुलिस को दी खबरमोहल्लों वालों ने पुलिस को शायन की मौत की सूचना दी। लोगों ने आरोप लगाया कि मां के सामने ही कथित ट्यूटर प्रेमी बच्चों को बहुत बेरहमी से पीटता था। शनिवार को भी उसने बुरी तरह पीटा। बच्चा बहुत जोर-जोर से चीख रहा था लेकिन दरवाजा बंद था तो कोई मदद नहीं कर पाए।भाइयों ने पुलिस को बताया- मामू ने भाई को पीटकर मारापुलिस के सामने शायन के छोटे दो भाइयों ने बताया कि मामू ने भाई को बेल्ट से मारकर मार डाला। मोहल्ले वालों का आरोप है कि सीमा के प्रेमी ने कुछ दिन पहले शायन को नंगा कर तपती धूप में बाहर भगा दिया था। मोहल्ले वालों ने विरोध किया तो उसकी मां उल्टा झगड़ा करने लगी कि उसका बच्चा है, तुम लोगों से क्या मतलब है। मोहल्ले वालों ने सीमा के मकान मालिक से भी शिकायत की लेकिन उन्होंने अनसुना कर दिया।मदरसे में लड़कों का कराना चाहता था दाखिलाअवैदुल हक ने सीमा की सबसे बड़ी लड़की आलिया का दाखिला करेली के एक मदरसा में कर दिया था। लड़कों को भी मदरसा में भेजना चाहता था क्योंकि उसको सीमा के घर में बच्चों से दिक्कत होती थी। वह चाहता था कि बच्चे घर से दूर रहे। पुलिस ने शायन के नाना की तहरीर पर सीमा और अवैदुल हक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दोनों को जेल भेज दिया गया।
हत्या का रहस्य सुलझाः प्रयागराज में आठ साल के लड़के की बर्बर हत्या का खुलासा
Navbharat Times•
Full News
Share:
Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Navbharat Times
Want to join the conversation?
Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.