Achira News Logo
Achira News

हथियारबंद डकैतीः सूरजपुर कोटवाली में बंदूक की नोक पर मर्सिडीज-बेंज कार चोरी

Amar Ujala
हथियारबंद डकैतीः सूरजपुर कोटवाली में बंदूक की नोक पर मर्सिडीज-बेंज कार चोरी
Full News
Share:

माई सिटी रिपोर्टरऔर पढ़ेंTrending Videosयह वीडियो/विज्ञापन हटाएंग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने बृहस्पतिवार को कोर्ट के आदेश पर क्षेत्र में हथियार के बल पर मर्सिडीज कार लूट के मामले में केस दर्ज किया है। बरेली निवासी महेंद्र कुमार ने दी गई शिकायत में बताया कि वह 25 नवंबर 2025 को किसी काम से जिला न्यायालय गौतमबुद्ध नगर सूरजपुर आया था। वह अपनी बहन मिथलेश कुमारी की मर्सिडीज-बेंज कार लेकर आया था। जब वह कलेक्ट्रेट के पीछे खाली जगह में गाड़ी खड़ी कर रहा था। तभी दो अज्ञात युवक उसके पास पहुंचे। दोनों ने मास्क और हुडी पहन रखी थी। दोनों युवकों ने पहले उससे कन्हैया कुमार नाम के व्यक्ति के बारे में पूछताछ की। महेंद्र के मना करने पर उन्होंने उस पर झूठ बोलने का आरोप लगाया। इसके बाद एक युवक ने तमंचा निकालकर उसे धमकाया और जबरन गाड़ी में बैठा लिया। एक आरोपी आगे की सीट पर और दूसरा पीछे बैठ गया। आरोपियों ने उसे गाड़ी चलाने के लिए मजबूर किया और कुछ दूरी तक ले जाने के बाद सुनसान स्थान पर रोक लिया। वहां आरोपियों ने उससे गाड़ी की चाबी छीन ली और जान से मारने की धमकी देकर उसे नीचे उतार दिया। इसके बाद दोनों आरोपी कार लेकर फरार हो गए। जब कई दिनों तक पुलिस से मदद नहीं मिली तो कोर्ट से गुहार लगाई है।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.

हथियारबंद डकैतीः सूरजपुर कोटवाली में बंदूक की नोक पर मर्सिडीज-बेंज कार चोरी | Achira News