Achira News Logo
Achira News

हिंदू राव अस्पताल ने बेहतर रोगी देखभाल के लिए चिकित्सा सुविधाओं का उन्नयन किया

Amar Ujala
हिंदू राव अस्पताल ने बेहतर रोगी देखभाल के लिए चिकित्सा सुविधाओं का उन्नयन किया
Full News
Share:

अमर उजाला ब्यूरोनई दिल्ली। एमसीडी के हिंदू राव अस्पताल में अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरण व स्वास्थ्य सुविधाएं शुरू होने से नेत्र, महिला, बाल व सर्जरी से जुड़े मरीजों को बेहतर, त्वरित व गुणवत्तापूर्ण उपचार उपलब्ध होगा।नेत्र विभाग में ऑप्टिकल कोहेरेंस टोमोग्राफी (ओसीटी), विजुअल फील्ड एनालाइजर, फंडस कैमरा, फेको इमल्सिफिकेशन मशीन व क्रायोएब्लेटर लगाए गए हैं, जिससे ग्लूकोमा, रेटिना व मोतियाबिंद की जांच अधिक सटीक होगी। सर्जरी विभाग को लैप्रोस्कोपी सिस्टम, न्यूमेटिक लिथोट्रिप्टर व सी-आर्म मशीन से सुसज्जित किया गया है, जिससे कम चीरे वाली सर्जरी प्रभावी होगी, दर्द घटेगा व अस्पताल में भर्ती अवधि कम होगी।विज्ञापनमहिलाओं व नवजातों के लिए अत्याधुनिक लेबर रूम व सीटीजी मशीन शुरू की गई है, जिससे प्रसव के दौरान मां व शिशु की बेहतर निगरानी होगी। बच्चों के लिए पीडियाट्रिक स्पाइरोमीटर व फिजियोथेरेपी विभाग में आधुनिक जिम व पुनर्वास सुविधाएं भी विकसित की गई हैं। इंटीग्रेटेड ब्लड सैंपल कलेक्शन सेंटर से मरीजों को अलग-अलग जगहों पर भटकना नहीं पड़ेगा।विज्ञापनमहापौर प्रवेश वाही ने इन सुविधाओं का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एमसीडी अस्पतालों में आधुनिक तकनीक का विस्तार आम नागरिकों को निजी अस्पतालों जैसी गुणवत्तापूर्ण सेवाएं निशुल्क देने के उद्देश्य से है। हिंदू राव अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं अधिक मजबूत होंगी। कार्यक्रम में उपमहापौर मोनिका पंत, स्थायी समिति की अध्यक्ष सत्या शर्मा व उपाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, मनीष चड्ढा, आयुक्त संजीव खिरवार समेत कई पार्षद व अधिकारी मौजूद रहे।

Disclaimer: This content has not been generated, created or edited by Achira News.
Publisher: Amar Ujala

Want to join the conversation?

Download our mobile app to comment, share your thoughts, and interact with other readers.